{"_id":"59fccde14f1c1b59678b96fd","slug":"81509740001-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटियाबाजी रोकने को डीएम ने मांगा एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटियाबाजी रोकने को डीएम ने मांगा एक्शन प्लान
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटियाबाजी रोकने को डीएम ने मांगा एक्शन प्लान
समीक्षा बैठक में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता जानी
स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा सूची चस्पा करना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्तापरक और निष्पक्ष काम करने की सलाह दी। डीएम ने जनपद में विद्युत कटियाबाजी रोकने के लिए एक दिन में एक्शन प्लान देने के निर्देश दिए तो वहीं ललितपुर से देवगढ़, राजघाट और महरौनी सड़क निर्माण की गुणवत्ता भी जानी।
डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में शासन द्वारा चिह्नित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के निर्धारित 61 प्रपत्रों पर अक्टूबर 2017 तक की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सीडीओ द्वारा 61 प्रपत्रों पर अक्टूबर 2017 तक की प्रगति का ब्यौरा जिलाधिकारी के सम्मुख रखा गया। चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य करने और प्राथमिक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की सूची मरीजों की जानकारी के लिए बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिए। सीडीओ द्वारा बताया गया कि जिले में 134 जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध है तथा 102 सेवा की 16 एंबुलेंस 108 सेवा की 13 तथा 02 जीवन रक्षक एंबुलेंस जिले में संचालित है। जिलाधिकारी ने जिले में जननी सुरक्षा योजना के सापेक्ष लाभार्थियों को एकमुश्त आर्थिक सहायता दिए जाने में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम ने विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और विकलांग के प्रथम किस्त के भुगतान तथा छात्रों के स्कॉलरशिप समयबद्ध तरीके से योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने सभी लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे पेंशन, राशन कार्ड आदि में आधार कार्ड की फीडिंग अति आवश्यक है, जिससे पात्र लाभार्थी को ही योजना का लाभ दिया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान सड़कों के निर्माण कार्य को दिसंबर 2017 तक हर-हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह भी कहा गया कि जिले की प्रमुख सड़कों प्राथमिकता से निर्माण कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने महरौनी-ललितपुर मार्ग, ललितपुर-देवगढ़ मार्ग, ललितपुर-राजघाट मार्ग की गुणवत्ता के संबंध में लोक निर्माण विभाग से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बेसिक शिक्षा की समीक्षा के दौरान पाठ्य पुस्तक एवं ड्रेस वितरण को शत-प्रतिशत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया, जिस पर डीएम ने उनको निर्देशित किया कि समस्त विद्यालयों की एक बार पुन: संवीक्षा की जानी चाहिए, जिससे कोई भी बच्चा पाठ्य पुस्तक एवं ड्रेस प्राप्त करने से वंचित न रह जाए। डीएम ने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने वाले जूते-मोजे, स्वेटर, बैग आदि की आपूर्ति एवं वितरण समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जब तक कटिया के खिलाफ जब तक अभियान नहीं चलाया जाएगा। तब तक विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो पाएगा। उन्होेंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि वह कटियामारी रोकने के लिए एक्शन प्लान एक दिवस के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मृदा हेल्थ कार्ड वितरण, किसान पंजीकरण की संख्या, बीज की उपलब्धता, खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। बैठक के दौरान सीडीओ प्रवीण कुमार लक्ष्कार, सीएमओ डा. प्रताप सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गोविंद शरण, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम, उपायुक्त मनरेगा जय सिंह यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।