{"_id":"59fa1ad24f1c1bce538ba69d","slug":"81509563090-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला की मौत
ललितपुर।
नाराहट थानाक्षेत्र के गौना गांव के पास नेशनल हाइवे पर कार पलटने से उसमें सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां महिला की मौत होने की जानकारी मिलने पर महिला के परिजनों ने इमरजेंसी इंचार्ज से अभद्रता कर मारपीट कर दी। चिकित्सक ने पुलिस को मैमो लिखकर सूचना दी है।
झांसी के सीपरी बाजार निवासी सावित्री जैन पत्नी विनोद कुमार मंगलवार को इंदौर से पुत्री व दामाद के साथ कार से झांसी जा रही थी। नेशनल हाईवे पर नाराहट थानाक्षेत्र के गौना गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान इमरजेंसी में आये एक व्यक्ति ने चिकित्सक से अभद्रता कर दी। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एस के गुप्ता ने पुलिस मेमो में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि महिला की मौत के उपरांत जब उसका शव लेकर कर्मचारी मोर्चरी जा रहे थे। तभी एक व्यक्ति अपने चार साथियों के साथ आ गया और मोर्चरी में लाइट की व्यवस्था को लेकर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी व उसके साथियों ने चिकित्सक के साथ मारपीट शुरू कर दी।