फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चुनाव आते ही अवैध होर्डिंगों की चादर में ढक गया शहर

चुनाव आते ही अवैध होर्डिंगों की चादर में ढक गया शहर

Tue, 24 Oct 2017 01:43 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आते ही अवैध होर्डिंगों की चादर में ढक गया शहर

विज्ञापन

अवैध होर्डिंगों से पटा शहर

ललितपुर।
नगर पालिका के चुनाव करीब आते ही शहर अवैध होर्डिंगों से पट गया है। सार्वजनिक स्थल, मुख्य मार्गों के दोनों किनारे, डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल पर होर्डिंग देखे जा सकते हैं। नगर पालिका प्रशासन का इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं है। इससे राजस्व की हानि तो हो ही रही है, यातायात प्रभावित होने से राहगीर भी परेशान हैं।
नगर पालिका प्रशासन हमेशा से ही अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर महरबान रहा है और इसकी बानगी साफ नजर भी आ रही है। शहर में अलग से कोई विज्ञापन एवं पब्लिक सिटी एजेंसी नहीं है, होर्डिंग बनाने वाले दुकानदार खुद ही ग्राहक से होर्डिंग टांगने तक का पैसा वसूल लेते हैं। शहर में लगे होर्डिंग से किराया शुल्क वसूलने के लिए नगर पालिका ठेका प्रथा अपनाती है, लेकिन पिछले वर्ष से ठेका नहीं हुआ है। इसलिए वूसली का काम नगर पालिका के ही कर्मी देख रहे हैं। वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के होर्डिंगों से शहर पूरी तरह से पटा जा रहा है। शहर वासियों को त्योहारों की बधाई देने व चुनाव प्रचार-प्रसार सबंधित होर्डिंगों की भरमार्र है। सभी चौराहों व मुख्य मार्गों के किनारे सड़कों के दोनों ओर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं। इनसे शहर के सार्वजनिक स्थल, चौराहे, सरकारी इमारतें व पार्क भी पूरी तरह से ढक गए हैं। सड़कों के किनारे से लगे होर्डिंग यातायात को भी बाधित कर रहा हैं। होर्डिंगों को लगाने की अनुमति नगर पालिका व जिला प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है, इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर पालिका हमेशा से ही केवल नोटिस जारी कर कार्रवाई के नाम पर इतिश्री करती आ रही है। शहर में दस गुना से अधिक होर्डिंग अवैध तरीके से लगे हुए हैं।
विज्ञापन


यातायात हो रहा प्रभावित
शहर के मुख्य मार्ग पर पुरानी सदर तहसील चौराहे से श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज तक डिवाइटर पर मार्ग प्रकाश के लिए पोल लगे हैं। पोल ऊपर से लेकर नीचे तक अवैध होर्डिंगों से भरे हैं। डिवाइडर से सात-आठ फुट की ऊंचाई तक ही पोस्टर आदि लगने चाहिए, लेकिन यहां पर ऊपर से ही जमीन तक पूरे पोल होर्डिंग-पोस्टर से भरे हैं। इससे राहगीरों को सड़क की दूसरे ओर का कुछ दिखाई नहीं देता। बाइक से जा रहे लोगों के सिर से भी होर्डिंग टकरा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण से नहीं ली कोई अनुमति
नगर पालिका वर्षों से शहर के मुख्य मार्ग के किनारे होर्डिंग लगवा रही है और विज्ञापन किराया शुल्क वसूल रही है। होर्डिंग शहर के मुख्य मार्ग, नवीन गल्ला मंडी से लेकर घंटाघर तक, घंटाघर से लेकर नेहरू नगर,गोविंद सागर बांध तिरहे तक और घंटाघर से लेकर रेलवे स्टेशन तक लगे हैं। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है। नगर पालिका ने अभी तक लोक निर्माण विभाग से उनके मार्ग पर होर्डिंग गलाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली है। इसके अलावा विज्ञापन स्थल चयन करने के लिए कोई समिति भी गठित नहीं की गई। इस चयन समिति में जिलाधिकारी समेत नगर पालिका, विद्युत विभाग, लोक निर्माण व यातायात विभाग के अधिकारी सदस्य होते हैं।


जल्द ही किया जाएगा चिह्नित
अवैध होर्डिंगों को चिह्नित किया जाएगा। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-अविनेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed