फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   81 donate blood

81 महादानियों ने किया रक्तदान

Mon, 15 Jun 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
81 donate blood
रक्तदान शिविर में जानकारी देते सीएमओ डा. प्रताप सिंह - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिला अस्पताल स्थित रक्तकोश में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 81 लोगों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। अमर उजाला द्वारा सभी महादानियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला द्वारा आयोजित रक्तदाता शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने सुबह साढ़े दस बजे किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाओं को आगे आकर वॉलंटियर का परिचय देना चाहिए। इस रक्त से रक्त की कमी से होने वाली मौत को रोक जा सके और किसी को जीवनदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय वासवानी ने कहा कि वर्तमान दौर कोरोना संकट का चल रहा है। ऐसे में रक्तदान करना बड़ी बात है। इस समय में रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. अमित चतुर्वेदी ने कहा कि रक्त को कृत्रिम रुप से नहीं बनाया जा सकता है। शिविर की शुरुआत होते ही रक्तदान करने वालों की भीड़ जुट गई। कोरोन संक्रमण से बचाव को लेकर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। हाथों को सैनीटाइजर से साफ कराया गया। इसके बाद रक्तदान करने आए सभी लोगों से फार्म भरवाया गया और ब्लड सैंपल लेकर अस्पताल की टीम ने उनका चिकित्सीय परीक्षण किया, जांच में सही पाए जाने पर उन्हें रक्तदान करने की स्वीकृति दी गई।

सामाजिक संस्थाओं ने किया सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने हिस्सा लेकर शिविर को सफल बनाने में भागीदारी निभाई। शिविर में जय अंबे रक्तदान समिति, ललितपुर सेवा ग्रुप, जिला खेलकूद एसोसिएशन, कौमी एकता समिति, चित्रांश वेलफेयर सोसायटी, संत निरंकारी सेवा समिति, स्वतंत्र मंच ललितपुर, गौपुत्र सेना, राष्ट्रीय बजरंग दल, बुंदेलखंड विकास सेना, मां काली इंस्टीट्यूट, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, एनएसयूआई के अध्यक्ष मोंटी शुक्ला आदि समितियों के सदस्यों ने रक्तदान किया।
यह बने महादानी
सुरेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, सुजान बुंदेला, विकास कुमार सेन, संजीव खरे, मनीष पटवारी, राजेंद्र कुमार दुबे, अनिल, कविता, दीपक साहू, गौरव भटनागर, देवेंद्र कुमार साद, अजय, शिवांगी नायक, प्रीति नायक, पुष्पेंद्र कश्यप, नरेंद्र सिंह राजपूत, गौरव विश्वकर्मा, पवन महरौलिया, शिवम तिवारी, सुमित अग्रवाल, करीम पप्पू राइन, केशवेंद्र पटेल, सेवेंद्र सिंह यादव, अजित सिंह पटेल, हरीश यादव, ख्याती, सागर सिंह, अमन सोनी, गुड्डू चौहान, हिमांशु साहू, अतिशय जैन, सचिन दुबे, शिवम शर्मा, ह्रदेश शर्मा, बलराम कुरी, हर्ष, साहिल, विजयपाल सिंह, प्रदीप खत्री, प्रिंस राठौर, पारस परिहार, सम्यक राज नायक, आयुष जैन, निशांत तिवारी, विजय पंथ, यश जायसवाल, अक्षय साहू, अंकित भट्टाचार्य, धर्मेंद्र कुशवाहा, अजय पंथ, अंकित सर्राफ, धर्मेंद्र कुमार, पंकज साहू, अमन सोनी, आशीष गोस्वामी, राहुल साहू, विजय कुशवाहा, शिवम पाल, अरविंद, राजीव साहू, अंकुर जैन सानू बाबा, संदीप जैन, ममता सिंह, मानुष शुक्ला, गौरव त्यागी, अंकित साहू, दीपक सेन, धर्मेंद्र गोस्वामी, सचिन चौधरी पीआरडी जवान, प्रदीप रावत, पंकज जैन, पंकज खरे, विशाल रजक, रवि कश्यप, सौरभ जैन, गौरव सोनी, मधुर जैन, गिन्नी, प्रमोद कुमार आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed