फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   78 students took admission in MBBS first year

Lalitpur News: एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 78 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश

Thu, 28 Aug 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
78 students took admission in MBBS first year
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में चल रही प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 78 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। अब कॉलेज की 22 सीटें रिक्त रह गई हैं। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने बताया कि द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया में सभी सीटों पर प्रवेश हो जाएंगे।
विज्ञापन

यहां एमबीबीएस की 100 सीटें निर्धारित हैं। नीट के परिणाम जारी होने के बाद बीते दिनों छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटित किए गए थे। ललितपुर मेडिकल कॉलेज के लिए ऑल इंडिया कोटे से 15 सीटें आवंटित की गई थीं। वहीं, स्टेट कोटा से 85 सीटों का आवंटन किया गया था। ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर 14 से 22 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चली। 15 सीटों के सापेक्ष महज तीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश की निर्धारित तिथि समाप्त होने पर 12 सीटें रिक्त पड़ी है। वहीं, स्टेट कोटे की 85 सीटों पर 18 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो निर्धारित अवधि 26 अगस्त तक जारी रही। 85 सीटों के सापेक्ष 75 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इस तरह कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 22 सीटों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश नहीं लिया। प्रवेश प्रक्रिया के नोडल अधिकारी डॉ. देशनिधि सिंह ने बताया कि अब द्वितीय चरण में कॉलेज आवंटित होने पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed