फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   75 teachers will be honored on Teacher's Day

शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे 75 अध्यापक

Sun, 05 Sep 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
75 teachers will be honored on Teacher's Day
ललितपुर। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेदाग और निर्विवाद शिक्षण कार्य करने पर प्रत्येक ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र से कुल 75 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें प्रत्येक ब्लॉक से दस शिक्षक एवं एक एआरपी और नगर क्षेत्र से खंड शिक्षाधिकारी को व छह शिक्षक को चयनित किया गया है। इनमें वित्तविहीन शिक्षक भी शामिल होंगे। इन चयनित शिक्षकों को मुख्य अतिथियों द्वारा दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि नैनवारा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक हृदेश गोस्वामी को उनके द्वारा किए गए शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित होने पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वहीं गोरखपुर में जिले की तीन शिक्षिकाओं प्रतीक्षा लोहिया, नीलम जैन एवं ऋचा अग्रवाल को एडुलीडर्स सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। वहीं पांच सितंबर को दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के 75 शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed