{"_id":"5b8af51342c7924666423318","slug":"71535833363-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासवर्ड जानकर व कार्ड बदलकर कोई नहीं निकाल सकेगा पैसा: शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासवर्ड जानकर व कार्ड बदलकर कोई नहीं निकाल सकेगा पैसा: शाही
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासवर्ड जानकर व कार्ड बदलकर कोई नहीं निकाल सकेगा पैसा: शाही
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाकघर की सार्थकता को समझते हुए इसे बैंक से जोड़ दिया है। इस बैंक में लोगों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। कोई पासवर्ड जानकर व कार्ड बदलकर पैसा नहीं निकाल पाएगा। पेंशनर हॉल में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम को वह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले डाकघर की उपयोगिता थी जब पोस्टमेन छिट्टी व मनीआर्डर लेकर पहुंचते थे। धीरे-धीरे डाकघर निष्क्रिय हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकिंग सिस्टम सुधारने व डाकघर की सार्थकता को समझते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शुरू किया। इस सेवा के अन्तर्गत डाकिया के माध्यम से अत्यन्त कम समयावधि में ही बैंक खाता खुलवा सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेश होगी। 31 दिसम्बर तक प्रत्येक शाखा को इससे जोड़ दिया जाएग। जो लोग बैंक तक नहीं आ सकते हैं, वे इस इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक से घर बैठे ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में निदेशक डाक विभाग आगरा मंडल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन डाक विभाग के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यह बैंक देश के सबसे बड़े बैंकिंग नेटवर्क के रुप में सिद्ध होगा। बैंकिंग सेवाओं से वंचित सुदूर क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग इस सेवा का लाभ उठायेंगे। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक से डाक विभाग को एक नई पहचान मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक प्रथम दर्जे की बैंकिंग सेवाओं में अपना स्थान दर्ज करेगी। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का डिजिटल इण्डिया का स्वप्न सच होने जा रहा है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति बैंकिंग सेवाओं से लाभान्वित हो। सभी डाक विभाग की इस सेवा का भरपूर लाभ उठाएं। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि इस बैंक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक आसानी से पहुंच सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, पोस्ट मास्टर रणजीत वर्मा, बैंक मैनेजर अभिषेक सैनी सहित तमाम नागरिक मौजूद रहे। संचालन डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने किया।