फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिला अस्पताल में साफ-सफाई के अभाव में नालियां हुई चोक

जिला अस्पताल में साफ-सफाई के अभाव में नालियां हुई चोक

Wed, 14 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में साफ-सफाई के अभाव में नालियां हुई चोक
जिला अस्पताल में गंदगी, बजबजा रहीं नालियां
विज्ञापन

ललितपुर।
जिला अस्पताल प्रबंधन अपने ही परिसर को साफ-सुथरा रखने में नाकाम साबित हो रहा है। देखरेख के अभाव में जहां एक्सरे विभाग के पीछे ही गेट के पास नाली चोक पड़ी हैं। साथी वर्ण यूनिट के वार्ड के नीचे जाने वाले पाइप न होने के कारण सारी गंदगी ऊपर से ही सारी गंदगी नीचे गिर रही है। वहीं जिला अस्पताल के दोनों मुख्यद्वारों के कोने में स्थित मूत्रालय की गंदगी परिसर में ही फैल रही है। इसके कारण मरीजों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जनपद मुख्यालय पर स्थित अस्पताल प्रमुख अस्पतालों में से एक है। जहां पर जनपद के दूर-दराज गांव क्षेत्रों व शहर के लोग सस्ते इलाज की आस में आते हैं। जहां पर होम्योपैथी, आयुर्वेदिक, एलोपैथिक पद्धति से इलाज किया जाता है। इसके कारण जिला अस्पताल परिसर में भारी भीड़ लगी रहती है। स्वच्छ शरीर के लिए स्वच्छता का संदेश देने वाले चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपने ही परिसर को साफ-सुथरा नहीं रख पा रहे हैं। इसका नजारा जिला अस्पताल परिसर में एक्सरे विभाग के पीछे देखने को मिला है। जहां पर देखरेख व साफ-सफाई के अभाव में नाली गंदगी से बजबजा रहीं है। इसमें सफाई न होने के कारण सारी गंदी नालियों में ही भरी है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। साथ ही कुपोषण वार्ड के पाइप टूट गए हैं, जिनसे आने वाला पानी व गंदगी खुले में ही नीचे आ रही है। जो परिसर की नालियों के साथ ही खुले में फैल रहा है। जिसके चलते मरीजों के साथ तीमारदारों को गंदगी के कारण बैठना भी मुश्किल हो गया है। तीमारदार यहां आकर नहाने के साथ ही खाने के लिए बैठ जाते हैं। जिसके कारण कुछ देर तक बैठना पड़ता है। लेकिन गंदगी के कारण बैठना तो दूर निकलने में भी परेशानी होती है। तीमारदार इसी गंदगी में मरीजों के कपड़े बाउण्ड्री पर सूखने के लिए डाल देते हैं। जबकि बाउंड्री के पास भी भारी गंदगी व्याप्त है। लेकिन मजबूर होकर कपड़े इसी स्थान पर डालना पड़तेे हैं। उक्त स्थान पर रुकने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। साथ ही जिला अस्पताल के दोनों मुख्यद्वारों के कोनों पर बने मूत्रालयों में देखने को मिलता है। जहां पर दूसरे मुख्यद्वार पर बने मूत्रालय की नाली बंद होने के कारण सारी गंदगी सड़क पर आ रही है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मूत्र सड़क पर होने के कारण लोगों को मरीजों को आवाजाही में मुंह बांधकर निकलना पड़ रहा है। साथ ही मुख्यद्वार के मूत्रालय में पाइप न होने के कारण लोग प्रसाधन के लिए नहीं जाते हैं।


बाहर वाले फैला रहे हैं गंदगी
मामले की जानकारी नहीं है। मामला मेरे संज्ञान में आया है जिसकी जांच कराई जाएगी। पानी की निकासी के लिए पाइप लगवाए जाएंगे। नालियों की सफाई कराई जाएगी। मूत्रालयों की नाली को बाहर होटल वालों ने सारी गंदगी नालियों में डाल रहे हैं। जिसके कारण नालियां चोक हो गईं है। इससे मूत्रालय का मूत्र व नाली का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।-डॉ एसके बासवानी, मुख्यचिकित्साधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed