फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सुभाष को आज भी अध्यक्ष मान रही पालिका

सुभाष को आज भी अध्यक्ष मान रही पालिका

Wed, 27 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
सुभाष को आज भी अध्यक्ष मान रही पालिका
सुभाष को आज भी अध्यक्ष मान रही पालिका
विज्ञापन

ललितपुर।
नगर पालिका परिषद के कर्मचारी रजनी साहू को अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, शायद यही वजह है कि एक पखवाड़ा होने के बाद भी पुस्तकालय के बोर्ड पर सुभाष जायसवाल की जगह नए अध्यक्ष का नाम अंकित नहीं कराया गया है। नगर में यह चर्चा का विषय बन गया है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल का कार्यकाल चार अगस्त को पूरा हो गया था। इसके पश्चात हुए चुनाव में नगर के मतदाताओं ने भाजपा की रजनी साहू को निर्वाचित किया है। उन्होंने 26 सभासदों के साथ शपथ लेने के उपरांत कामकाज भी संभाल लिया है। नगर की सीमा पर बने प्रवेश द्वार पर सुभाष जायसवाल की जगह रजनी साहू को लिखा जा रहा है। बीते दिनों देवगढ़ रोड पर कर्मचारियों ने नाम बदलने का काम किया। वहीं, पालिका की वेबसाइट में भी अध्यक्ष का नाम बदल गया है। लेकिन, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुस्तकालय के बोर्ड पर अध्यक्ष के तौर पर सुभाष जायसवाल आज भी अंकित हैं। अन्य कई जगहों पर भी रजनी साहू को स्थान नहीं मिल सका है। जिससे यह चर्चा निकल आई है कि पालिका कर्मी रजनी साहू को अध्यक्ष मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


जांच कराकर होगी नियमानुसार कार्रवाई
अध्यक्ष रजनी साहू के नाम को सभी जगह लिखवाया जा रहा है। जहां तक पुस्तकालय के बोर्ड पर नाम नहीं बदलने की बात है तो इसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके लवानिया, प्रभारी अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed