फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जानवरों की नस्लें सुधारने को हुआ सेमिनार

जानवरों की नस्लें सुधारने को हुआ सेमिनार

Wed, 27 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
जानवरों की नस्लें सुधारने को हुआ सेमिनार
जानवरों की नस्लें सुधारने के लिए हुआ सेमिनार
विज्ञापन

ललितपुर। जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारियों और पशुधन प्रसार अधिकारियों के लिए तकनीकि उन्नयन के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने किया।

सेमिनार में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके शाक्य ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग ललितपुर जिले में जानवरों के नस्लों के सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। जिले में निम्न श्रेणी के नस्लों के जानवर पाये जाते हैं, जिन पर किसान का खर्च अधिक होता है और बदले में पशु किसान को लाभ नहीं पहुंचा पाते हैं। इसी समस्या के कारण जिले में अन्ना प्रथा प्रचलित हुई है। अन्ना पशु कृषि के लिए बहुत ही हानिकारक हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने विभिन्न दुधारू नस्लों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिर, साहीवाल, लालसिंधी, थारपार्कर आदि कुछ देशी नस्लें हैं, जो पर्याप्त दुग्ध का उत्पादन करती हैं। इसके अलावा हरयाना, कांकरेज, निमारी, देवनी, डांगी, मेवाती तथा राठी ऐसी नस्लें हैं जो दुग्ध उत्पादन तथा बोझा ढोने दोनों के काम मेें लायी जाती हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारियों तथा पशुधन प्रसार अधिकारियों का आह्वान किया कि पशु पालन के क्षेत्र में हमें इस जनपद में बहुत कुछ करना है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां-जहां चौपालें आयोजित की जा रही हैं वहां पर प्रोजेक्टर एवं प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को पशुओं की नस्ल के सुधार हेतु प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed