फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एक्शन मोड में नजर आए कई पार्षद

एक्शन मोड में नजर आए कई पार्षद

Wed, 20 Dec 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
एक्शन मोड में नजर आए कई पार्षद
एक्शन मोड में नजर आए कई सभासद
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने एक्शन में आते हुए वार्ड के विकास की संभावनाएं तलाशना आरंभ कर दिया है। कई सभासदों ने तो बोर्ड की पहली बैठक में प्रस्ताव रखवाने के लिए कार्यों को सूचीबद्ध कर लिया है।
नगर पालिका परिषद के बोर्ड का नवीन गठन हो गया है। इसकी पहली बैठक से ही वार्डों में विकास कार्य प्रारंभ होंगे। जिसे ध्यान में रखकर सभासदों ने वार्ड में कराए जाने वाले कार्यों को सूचीबद्ध कर रहे हैं ताकि उन्हें बोर्ड बैठक में रखा जा सके।
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं पर नजर
वार्ड में सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेयजल पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। सर्दी बढ़ने के साथ ही वार्ड में रहने वाले निर्धन परिवारों के लिए कंबल की आवश्यकता महसूस हो रही है। वहीं, राशन कार्ड नहीं बनने की भी समस्या है। बोर्ड की बैठक में आठ से दस सड़क व नाली निर्माण के प्रस्ताव देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश रजक, सभासद
वार्ड नंबर दो रैदासपुरा
मुक्तिधाम पर कार्य प्राथमिकता में
वार्ड स्थित शमशान घाट में चबूतरा का चौड़ीकरण कराने के साथ एक नया बोर कराना है तो प्रकाश की उचित व्यवस्था कराना प्राथमिकता में है। बोर्ड बैठक में नेशनल कान्वेंट स्कूल के पास नाली, रोड, प्रशांति विद्या मंदिर के सामने गायत्री मंदिर के पास, कबीर मंदिर के पास नाली व सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखेंगे। वार्ड में कई जगहों पर पेयजल पाइप लाइन का अभाव है तो कई विद्युत पोल पर लाइट की कमी है, जिसे सूूचीबद्ध किया जा रहा है।
केके पंथ, सभासद
वार्ड नंबर चार गांधीनगर द्वितीय
नाली की मरम्मत पर रहेगा फोकस
वार्ड में करीब आठ से दस नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं तो कुछ नए रोड बनवाने की भी जरूरत है। निर्धन परिवारों के लिए करीब पैसठ कंबलों की आवश्यकता महसूस हो रही है। सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की जाएगी।
रजनी, सभासद
वार्ड नंबर सात बड़ापुरा
सीसी रोड बनवाने का रखेंगे प्रस्ताव
वार्ड में केके हास्पिटल से रसीद मास्टर के मकान तक, हाजी रानू से नाले तक, फिजियोथेरेपी सेंटर से सोनी के मकान तक सीसी रोड बनवाने की आवश्यकता है। इसकी नपाई कराकर प्रस्ताव बोर्ड में रखेंगे। सदनशाह के पहले नंबर गेट, तहसील के पास हाजी रानू के पास हैंडपंप की जरूरत है तो बस अड्डा के पास हैंडपंप खराब है। सदनशाह परिसर में हाईमास्क लगवाने की योजना है।
नाजिया रजा मुस्तफा, सभासद
वार्ड नंबर ग्यारह सिविल लाइन तृतीय
निदान कराएंगे नाली के ढलान की समस्या
लेड़िया मेन रोड की नालियों में ढलान की समस्या है। इस कारण गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है। शिशु मंदिर के पीछे, टीकरा वाली गली, इंदिरा कालोनी में सड़क व पानी पाइप लाइन की जरूरत है। इसके अलावा सत्तर, अस्सी लाइट

मंजू लवली शर्मा, सभासद
वार्ड नंबर बारह आजादपुरा तृतीय
विकास में आड़े आएगी बजट की कमी
नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। इसलिए बोर्ड बैठक में निर्माण कार्यों की जगह मार्ग प्रकाश व्यवस्था व सफाई को प्राथमिकता में रख रहे हैं, जिससे वार्ड की किसी भी गली में अंधेरा नहीं रहे और गलियां भी साफ रहें।
आशा, सभासद
वार्ड नंबर चौबीस लक्ष्मीपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed