फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दोपहर दो बजे तक विजेताओं की घोषणा का लक्ष्य

दोपहर दो बजे तक विजेताओं की घोषणा का लक्ष्य

Wed, 15 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
दोपहर दो बजे तक विजेताओं की घोषणा का लक्ष्य
दोपहर दो बजे तक विजेताओं की घोषणा का लक्ष्य
विज्ञापन

ललितपुर। एक दिसंबर को निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने वाले हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ियों को रोकने के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने विशेष तैयारियां की हैं। इसके लिए मतगणना का परिणाम छह घंटे में घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 64 मतगणना टेबिल लगाई जाएंगीं। इससे पहले सिर्फ 26 टेबिल ही लगाई जाती थीं।
निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन तैयारियां पूरी करने में जुटा है। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जहां तैयारियां जोरों पर हैं वहीं मतगणना की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया जा रहा है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना को छह घंटे में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस आधार पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और दोपहर दो बजे तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इस बार मतगणना टेबिल की संख्या 64 रखी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले वार्ड स्तर पर एक ही टेबिल लगाई जाती थी और उसमें अध्यक्ष व पार्षद की मतगणना एक ही टेबिल पर की जाती थी। इस बार मतदान में भी पार्षद और अध्यक्ष के लिए अलग-अलग पेटियां रखवाई जाएंगी। इस कारण अध्यक्ष के लिए 32 और पार्षद के लिए 32 टेबिल रखवाई जाएंगी। इसमें हर टेबिल पर चार से पांच मतपेटियों को खोला जाएगा। जानकारी के अनुसार हर वार्ड स्तर पर चार से पांच ही बूथ हैं, लेकिन कुछ ही वार्डों में इससे अधिक बूथ हैं। इन अतिरिक्त बूथों की मतपेटियों की गणना अतिरिक्त टेबिलों पर की जाएगी।
विज्ञापन

----------
ड्रोन रखेगा हर गतिविधि पर नजर
अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस बार मतदान के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में एक ड्रोन की तैनाती की जाएगी। इस ड्रोन से मतदान के दौरान हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए एक ऑपरेटर रहेगा और अधिकारी हर वक्त मानीटरिंग करते रहेंगे। इसे शहर के किसी भी क्षेत्र में घुमाया जाता रहेगा और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed