फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   670 bed ready for third wave

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को 670 बेड तैयार

Thu, 27 May 2021 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
670 bed ready for third wave
ललितपुर। आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री / जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विकास कार्यों की समीक्षा में टोकन वाले किसानों का गेहूं नहीं खरीदे जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि गेहूं खरीद के संबंध में यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ने कोविड -19 संक्रमण के मामलों की समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कुल 471924 जांचे की गई हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 306 है। कोविड से 115 की मृत्यु हुई है। तीसरी लहर से बचाव के लिए बेड की संख्या बढ़ाकर 670 की गई है। आक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाकर 207 की गई है। बच्चों पर तीसरी लहर में पड़ने वाले प्रभाव के मद्देनजर 30 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड तैयार किया गया है। 10 बेड का पीकू वार्ड (पीडियाट्रिक इन्टेन्सिक केयर यूनिट) तैयार है। चार आक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय पुरुष में पीएम केयर फंड की सहायता से 1000 एलपीएम की क्षमता का आक्सीजन प्लांट, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र महरौनी में विधायक निधि से 250 एलपीएम की क्षमता का आक्सीजन जनरेशन प्लांट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में सुगर इंडस्ट्रीज/बार एक्साइज की सहायता से 500 एलपीएम की क्षमता का आक्सीजन प्लांट तथा एलपीजीसीएल प्लांट कैंपस चिगलौवा में सीएसआर मद से 333 एलपीएम क्षमता का पीएसए आक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की समीक्षा में बताया गया कि 9074 किसानों से 50212.05 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। दैनिक रुप से कार्य कर जीविकोत्पार्जन करने वालों को प्रति परिवार एक हजार रुपये सरकार द्वारा प्रदान किए जाने हैं, इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के पास 388 आवेदन व नगर पालिका के पास 1516 आवेदन प्राप्त हुए हैं। श्रम विभाग में पंजीकृत 56362 श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गेहं खरीद कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्र्रेट में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एवं गेहूं खरीद कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया। कर्मचारियों ने बताया कि जनपद में कोविड मामलों की निगरानी के लिए जिला प्रशासन द्वारा 13 नंबर जारी किए हैं, जिनमें 12 लैंडलाइन व एक मोबाइल नंबर है। यह नंबर 24 घंटे क्रियाशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed