फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bhakto ne nikhali kalash yatra

भक्तों ने निकाली कलश यात्रा

Sat, 30 Jan 2021 02:51 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
bhakto ne nikhali kalash yatra
कलश यात्रा, ललितपुर - फोटो : demo
ललितपुर के मोहल्ला सुभाषपुरा स्थित मां नैना देवी के मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हो गई है। कलश यात्रा सुभाषपुरा में नैना देवी से रावर मोहल्ला होते हुए रामरतन स्कूल से घंटाघर के रास्ते पानी की टंकी से वापिस नैना देवी मंदिर पहुंची। इस यात्रा में बजरंग सेना, स्वतंत्र मंच, गौ सेवा मंडल, हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत गीता के सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुड्डू नायक मुख्य यजमान बनाया गया है। भव्य कलश यात्रा में श्रम और सेवायोजन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी सम्मिलित हुए। उन्होंने कथावाचक कमलेश्वरनन्द महाराज को श्रीफल भेंट किया। इसमें मुख्य रूप से डोली राजा बुंदेला प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बजरंग सेना, शिवांगी नायक जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बजरंग सेना, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर, जिलाध्यक्ष नीलेश राठौर, दिनेश पांडे, गोल्डी, शुभम पस्तोर, अमित चौबे, अमफित पंथ मौजूद रहे। भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण आचार्य कमलेश्वरनंद महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed