{"_id":"5bbfb6dfbdec2250285fc294","slug":"61539290847-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के नियम पर प्रश्नोतरी परीक्षा में सुनीता प्रथम, प्रिंसी द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के नियम पर प्रश्नोतरी परीक्षा में सुनीता प्रथम, प्रिंसी द्वितीय
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्नोत्तरी परीक्षा में सुनीता प्रथम, प्रिंसी द्वितीय
ललितपुर। बृहस्पतिवार को योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा एक संस्थान पर सफलता के नियम विषय एवं प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें सुनीता ने पहला, प्रिंसी ने दूसरा व साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोसाइटी के जनपद कोआर्डिनेटर योगाचार्य डॉ. रमेश किलेदार ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि यदि हम थोड़ा और थोड़ा और की अभिलाषा रखेंगे तो हम कभी आत्म संतोष नहीं पा सकेंगे। बुरी आदतों एवं वयस्कों को छोड़े बिना सत्य व मुक्ति की राह नहीं प्राप्त की जा सकती। विशिष्ट अतिथि कलाविद्ध ओम प्रकाश बिरथरे ने छात्रों बताया कि समय का एक-एक क्षण बहूमूल्य है इसकी बर्बादी रोक कर ही हम सफलता की कहानी गढ़ सकते हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल को उनके पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान के लिए सम्मान पत्र के साथ परमहंस योगानंद की पुस्तक योगी कथामृत व लुक आलवेज टू द लाइट की सीडी उपहार स्वरूप भेंट की। इस मौके पर हेमंत, सुगंधा, रिचा आदि उपस्थित रहे।