फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बारिश का पानी रिसने से क्षतिग्रस्त हो रहा पुराना कलैक्ट्रेट भवन

बारिश का पानी रिसने से क्षतिग्रस्त हो रहा पुराना कलैक्ट्रेट भवन

Sun, 02 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बारिश का पानी रिसने से क्षतिग्रस्त हो रहा पुराना कलैक्ट्रेट भवन
बारिश का पानी रिसने से क्षतिग्रस्त हो रहा पुराना कलक्ट्रेट भवन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने डीएम से भवन की सफाई कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कचहरी परिसर में स्थित पुराने कलक्ट्रेट भवन में पानी के रिसने और छतों पर उगे पीपल के पेड़ से क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि गत एक वर्ष पूर्व बारिश के मौसम में पुराने कलेक्ट्रेट भवन की दो पत्थर की छत्तियां टूट कर गिर गई थी। जिससे जनहानि होने से बची थी। बारिश के मौसम में उक्त पुराने भवन के ऊपर पड़े कूड़ा करकट का जमाव एवं पीपल का पेड़ उग आने के कारण उसकी जड़ें भवन की दीवाल एवं छत को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। संभावना जताई कि किसी भी समय इस भवन की छत गिर सकती है। जिससे कचहरी में आए वादकारियों व अधिवक्ताओं को शारीरिक क्षति एवं जनहानि पहुंच सकती है। यदि शीघ्र ही उक्त भवन की सफाई नहीं की जाती है तो इस भवन की छत क्षतिग्रस्त होकर कभी भी गिर सकती है और किसी भी व्यक्ति के ऊपर गिरकर जनहानि पहुंचा सकती है। इसके पूर्व में इस भवन की सफाई के लिए कई प्रार्थना पूर्व के अधिकारियों को दिए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि पुराने कलेक्ट्रेट भवन में चुनाव इलेक्ट्रॉनिक मशीन का भंडारण है। उसकी छत के ऊपर जमा कूड़ा करकट हटवाया जाकर उसकी मरम्मत कराई जाए, जिससे कोई जनहानि होने से बचाई जा सके। ज्ञापन पर अधिवक्ता रामअवतार राय, हरगोविंद, भजनलाल, बाबूृलाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed