फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फुटपाथ की मिट्टी से कीचड़ में सन गई सड़क, फिसलन भी बढ़ी

फुटपाथ की मिट्टी से कीचड़ में सन गई सड़क, फिसलन भी बढ़ी

Sun, 15 Jul 2018 02:56 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
फुटपाथ की मिट्टी से कीचड़ में सन गई सड़क, फिसलन भी बढ़ी
फोटो 9,10,11
विज्ञापन

----------------

फुटपाथ की मिट्टी से कीचड़ में सन गई सड़क
सब हेड --- नझाई बाजार गेटके सामने फिसलकर गिर रहे हैं राहगीर

- रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क का है बुरा हाल
- इसी मार्ग पर हैं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के आवास
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के मुख्य मार्ग की साइड पटरी पर फैलाई जा रही मिट्टी राहगीरों एवं वाहनों चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। दो दिन की बरसात से साइड पटरी पर मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे आने- जाने वाले राहगी तो रपरेशान हैं ही, आसपास वाले दुकानदारों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है।
रेलवे स्टेशन से लेकर रावतयाना मुहल्ले की ओर जाने वाली सड़क के इर्दगिर्द पुराना शहर बसा है। इसी सड़क से रेलवे स्टेशन पहुंचने का मुख्य मार्ग है। इसके दोनों ओर प्रतिष्ठित व्यक्तियों के आवास बने हुए हैं। तुवन मंदिर से थोड़ी सी दूरी पर पूर्व विधायक रामकुमार तिवारी का आवास है तो दूसरी ओर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डा. सतीश सुड़ेले का आवास है। इससे आगे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के आवास व आफीसर्स हॉस्टल बना है।
विज्ञापन

यहां से आगे चलने पर वर्णी कालेज, श्री क्षेत्रपाल मंदिर है तो दूसरी ओर पुलिस लाइन गेट है। इससे आगे पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह बुंदेला और पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला का आवास है। कई बैंक भी इसी सड़क किनारे संचालित हैं। इससे इस सड़क की महत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सड़क पर साइड पटरी का काम चल रहा है। पहले पेवरब्रिक्स निकाले गए तो लोगों को परेशान होना पड़ा। अब जब साइड पटरी पर मिट्टी फैलाई जा रही है। बारिश के कारण साइड पटरी की मिट्टी पर फिसलन की समस्या बन गई है। यह मिट्टी मुख्य सड़क पर भी पहुंच रही है, ऐसे में मुख्य सड़क कीचड़ से जगह-जगह सन गई है। सड़क के डामर का रंग बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा समस्या पुरानी तहसील के पास देखी जा रही है। यहां से नझाई बाजार जाने पर राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। नझाई गेट के पास भी ऐसा ही हाल है। आज जब समस्या बढ़ी तो ठेकेदार ने श्रमिकों से पुरानी तहसील के पास सड़क पर फैली मिट्टी को हटवाया। कीचड़ से दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो गई है। ग्राहक दुकानों पर जाने से कतरा रहे हैं। इस समस्या से दुकानदारों में गुस्सा देखा जा रहा है।

फोटो 12
कैप्सन- सुशील कुमार जैन

नाली में बह रही फुटपाथ की मिट्टी
दुकान के पास ढलान होने से फुटपाथ की मिट्टी नाली में बह रही है। पटरी पर मिट्टी डालने से पहले ढलान की समस्या खत्म करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिससे फुटपाथ पर बारिश के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
- सुशील कुमार जैन
स्पोर्ट्स दुकानदार


फोटो 13
कैप्सन-भरत रिछारिया

फिसल कर गिर रहे
नझाई गेट के पास साइड पटरी पर फिसलन की समस्या गंभीर है। लगभग हर रोज ग्राहक फिसलकर गिर रहे हैं। पहले ग्राहक अपनी साइकिल या बाइक साइड पटरी पर रख देते थे, अब ऐसा करने पर बाइक नीचे गिर रही हैं।
- भरत रिछारिया
किराना दुकानदार

फोटो 14
कैप्सन-आलोक जैन

पेवरब्रिक्स निकाले बगैर ही डाल दी मिट्टी
दुकान के सामने पेवरब्रिक्स को निकाले बगैर ही मिट्टी फैला दी गई है। ऐसे में जब बारिश होती है तो मिट्टी ढलान की ओर बहने लगती है। यदि ऐसा ही रहा तो साइड पटरी पर मिट्टी ठहरेगी ही नहीं। इस मामले में जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।

- आलोक जैन
मोबाइल दुकानदार
फोटो 15
कैप्सन-ब्रजेश जायसवाल

बरसात तक खत्म रहेगी मुसीबत
कुछ मिस्त्री दुकान से सामान लेकर बाइक व स्कूटर की मरम्मत करते हैं, लेकिन जब से फुटपाथ पर मिट्टी फैलाई गई है तब से बाइक खड़ी करने की समस्या खड़ी हो गई है। जब तक बारिश होगी, तब तक यह समस्या खत्म नहीं होगी।
- ब्रजेश जायसवाल
आटो पार्ट्स दुकानदार


डलवाई जा रही लाल मौरंग
साइड पटरी पर लाल मौरंग डलवाई जा रही है। ठेकेदार को मिट्टी काफी दूरी से मिल रही है, जिससे परेशानी आ रही है। कीचड़ की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- प्रकाशचंद्र, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed