फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राफ्ट मेला में जुटेंगे प्रदेश भर के शिल्पी

क्राफ्ट मेला में जुटेंगे प्रदेश भर के शिल्पी

Wed, 07 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
क्राफ्ट मेला में जुटेंगे प्रदेश भर के शिल्पी
क्राफ्ट मेला में जुटेंगे प्रदेश भर के शिल्पी
विज्ञापन

ललितपुर।
तुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले क्राफ्ट और शिल्प मेला आयोजन के साथ देवगढ़ महोत्सव भी शुरू हो रहा है। इसमें देश भर के कई जिलों से आए शिल्पी हस्तशिल्प के बने सामानों का प्रदर्शन करेंगे। मेला में बुंदेली कलाकार अपने कला का प्रदर्शन करेंगे, वहीं पर्यटन विभाग स्थानीय व आसपास के पर्यटन के स्टाल लगाकर लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूक करेगा। इस मेला के साथ ही 15 फरवरी से ललितपुर महोत्सव की तर्ज पर देवगढ़ महोत्सव का आगाज शुरू हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्प वितरण योजना के अंतर्गत प्रदेश में 144 क्राफ्ट मेले लगाए जा रहे हैं। इसके तहत ललितपुर के तुवन मंदिर ग्राउंड में शिल्प मेला 2018 एक परंपरा का आयोजन दो फरवरी से शुरू हो गया है, जो 25 फरवरी तक लगेगा। यह मेला कार्यक्रम जिला प्रशासन व उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लगाया जा रहा है। इस मेला में क्राफ्ट एवं पर्यटन मेला का नाम दिया गया है। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेला में प्रदेश के हर जिला के हस्तशिल्पियों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके लिए प्रदेश शासन द्वारा मेला में हस्तशिल्प का प्रदर्शन करने के लिए दस हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, साथ ही इन्हें रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। फिलहाल दो फरवरी से यह मेला शुरू हो गया है। यहां शिल्पकला के करीब 70 स्टाल लगाए जाएंगे। लेकिन 15 फरवरी से हस्तशिल्प व पर्यटन मेला की वास्तविक शुरुआत हो जाएगी। इस मेला में कई बुंदेली कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों का हुनर भी मेले में देखने को मिलेगा। 15 फरवरी से 22 फरवरी तक होने वाले इस मेला आयोजन को देवगढ़ महोत्सव का नाम दिया गया है, जो ललितपुर महोत्सव के अनुरूप ही रहेगा। यह मेला पूरे जनपदवासियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेला में शिल्प और पर्यटन के साथ ही शास्त्रीय पुट भी देखने को मिलेगा। पर्यटन मेला के दौरान यहां विभिन्न डांस प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। पर्यटन मेला के दौरान डांस इंडिया डांस फेम के कमलेश पटेल और दिव्यांग विनोद ठाकुर के हैरतअंगेज डांस कार्यक्रम भी देेखने को मिलेगा। यहां हम मूवी के कैप्टन अटैक की भूमिका निभाने वाले शिवा का कार्यक्रम भी होगा। इसके साथ ही यहां कई अन्य कलाकारों के कार्यक्रम भी रखे जा रहे हैं, जिनको फाइनल टच दिया जा रहा है, शीघ्र ही इनके कार्यक्रम की तिथियां घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन

दो फरवरी से शुरू हुए क्राफ्ट एवं पर्यटन मेला कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, मेला प्रबंधक विजय शुक्ला शागू ड्रीम लैंड, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलन कर मेले का शुभारंभ किया। क्राफ्ट मेले में ड्राई फ्लावर, लकड़ी का कलात्मक सामान, पीतल की मूर्तियॉ, मुरादाबाद के शो पीस एवं रानीपुर झॉसी के हैण्डलूम वस्त्रों के साथ शिल्प मेले में ज्वाइंट व्हील, कोलक्स, ब्रेक डांस, डायना पोस्टर के आपस में टक्कर मारने वाली स्टाइकिंग कार, क्लोजुल, झूले मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शिल्प मेला भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा उद्योग एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी, स्माल स्केल एसोसियेशन के अध्यक्ष कमलेश सराफ, मोहित सोनी, मदन गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed