फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सीसीएम ने जांची स्टेशन पर सुविधाएं

सीसीएम ने जांची स्टेशन पर सुविधाएं

Mon, 26 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
सीसीएम ने जांची स्टेशन पर सुविधाएं

विज्ञापन
सीसीएम ने जांची स्टेशन पर सुविधाएं

ललितपुर।
इलाहाबाद से आए चीफ कॉमर्शियल मैनेजर एमएन ओझा ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर यात्री सुविधाएं परखीं और अधीनस्थों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

रविवार की शाम करीब चार बजे इलाहाबाद रेलवे में पदस्थ सीसीएम ने झांसी के बाद सबसे पहले उदयपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां यात्रियों के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद वह ललितपुर रेलवे स्टेशन शाम चार बजे पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले उपस्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ट्रेन संचालन संबंधी पैनल का निरीक्षण किया और उपस्टेशन अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से पैनल से सुचारु संचालन के बारे में नब्ज टटौली। इसके बाद वह स्टेशन के बाहर स्थिति आरक्षण कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सभी टिकट काउंटरों का निरीक्षण किया और काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से पूूछताछ की और सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्हें टिकट काउंटरों के पास ट्रेनों की स्थिति व किराए की सूची बोर्ड की जांच भी की। इसके बाद उन्होंने पार्सल अधिकारियों व कर्मचारियों से पार्सल संबंधी जानकारी ली। फिर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित वेटिंग हॉल व वेटिंग रुम में जाकर शौचालय आदि का निरीक्षण किया और कमियों को दूर कर यात्रियों की सुविधा की ओर अधिक धन देने के निर्देश दिए। उनके साथ झांसी रेलवे के कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों के अलावा स्टेशन अधीक्षक इकबाल बेग, सीसीआई एके गुप्ता, पार्सल एसएस मीना, भोलाराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed