फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   61 student ko mila admisstino

आर्थिक रूप से कमजोर 61 बच्चों को मिला नि:शुल्क प्रवेश

Tue, 03 Apr 2018 01:07 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 03 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
61 student ko mila admisstino
school, lalitpur news - फोटो : demo
शिक्षा का अधिकार अधिनियम  के तहत आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया पूर्ण को चुकी है। प्रथम चरण में जनपद के विभिन्न विकासखंड क्षेत्रों में कुल 61 बच्चों को अपने क्षेत्र के निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश दिए गए हैं। वहीं, द्वितीय चरण में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है, 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले परिवार के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के लिए प्रवेश प्रक्रिया विगत 14 फरवरी से शुरु गई थी, जिसके लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस बीच जनपद से कुल 89 आवेदन ऑनलाइन किए गए थे। इसके बाद जब विभाग द्वारा आवेदकों का भौतिक सत्यापन कराया गया तो 12 आवेदकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे और फिर 26 फरवरी को बकाया 77 पात्र आवेदकों की जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा लाटरी निकाली गई थी, जिसमें कुल 61 बच्चों के नाम चुने गए।
विज्ञापन


इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार द्वारा उक्त सभी 61 बच्चों के अपने-अपने क्षेत्र के निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यालय आवंटित कर प्रवेश लेने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिए है कि प्रथम चरण में प्रवेश के लिए जिन 61 बच्चों को चुना गया है उनके अभिभावक अपने बैंक खाते की पासबुक की और संबंधित विद्यालय की बैंक पासबुक की फोटो कॉपी उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय व तृतीय चरण शेष
आरटीई के तहत दुर्लभ वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में मुफ्त प्रवेश दिलाने की प्रथम प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और द्वितीय चरण में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं, जो 15 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 20 अप्रैल तक भौतिक सत्यापन कर लाटरी निकाली जाएगी और 25 अप्रैल तक द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होगी। वहीं, प्रवेश के तृतीय व अंतिम चरण केे लिए 16 अप्रैल से 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे, इसके बाद 13 मई तक भौतिक सत्यापन व 15 मई तक जिलाधिकारी द्वारा लाटरी निकाले जाने की प्रक्रिया पूर्ण होगी और 18 मई तक स्कूल में प्रवेश लेने होंगे।

दोबारा कर सकते हैं आवेदन
द्वितीय चरण के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है, जिन बच्चों के नाम प्रथम चरण की लाटरी में नहीं आए हैं, वह भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
-अम्बरीष कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed