फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   6 barsiye samet sat mile corona sankrmit

छह वर्षीय बालिका समेत सात मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 08 Jan 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
6 barsiye samet sat mile corona sankrmit
ललितपुर में बृहस्पतिवार को कोरोना के सात केस मिले है। - फोटो : ???? ????
छह वर्षीय बालिका समेत सात मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार को 1,468 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में छह वर्षीय बालिका समेत सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,468 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें 596 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को झांसी भेजे गए। ट्रू-नॉट किट से सात व एंटीजन किट से 865 सैंपल लिए गए। इनमें ट्रू-नॉट किट के सैंपल की रिपोर्ट में एक व्यक्ति व एंटीजन की जांच रिपोर्ट में छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला पठापुरा निवासी 62 वर्षीय महिला, एंब्रोसिया कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बालिका, तालबेहट निवासी 37 वर्षीय युवती, तहसील मड़वरा के ग्राम धुरवारा निवासी 28 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवती व छह वर्षीय बालिका और ग्राम पुलवारा निवासी 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो को होम आइसोलेशन व एक को झांसी रेफर किया गया है। चार को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह पहुंचा आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,358 पहुंच गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3,241 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 70 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को झांसी भेजे गए 1,818 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छह वर्षीय बालिका समेत सात व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया गया है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed