फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   55,000 vehicle owners will benefit and will not have to pay challans.

Lalitpur News: 55 हजार वाहन स्वामियों को मिलेगा फायदा, नहीं भरना होगा चालान

Sat, 20 Sep 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
55,000 vehicle owners will benefit and will not have to pay challans.
- शासन ने 2017 से 2021 के लंबित ई-चालान खत्म किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2017 से 2021 तक के लंबित पड़े गैर-कर ई-चालान खत्म करने का फैसला लिया है। इससे जिले के 55 हजार ई-चालान समाप्त होंगे। यातायात व परिवहन विभाग के आठ हजार ई-चालान समाप्त होंगे। इनमें नो पार्किंग, नो हेलमेट और ओवर स्पीड के चालान शामिल हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

जनपद में वर्ष 2017 से 2021 तक के लगभग 55 हजार से अधिक ई-चालान पेंडिंग पड़े हुए हैं। इनमें 46 हजार ई-चालान यातायात विभाग के व नौ हजार चालान परिवहन विभाग के लंबित चल रहे थे। वाहन स्वामी भी इन्हें जमा करने के लिए सुध नहीं ले रहे थे। इससे पोर्टल पर दिखाई दे रहे थे। वहीं कुछ की तो समय सीमा तक समाप्त हो गई थी। ऐसे चालानों को शासन ने समाप्त करने का निर्णय लिया है। इससे वाहन स्वामियों को अधिक फायदा होगा। साथ ही वाहनों के परमिट, वाहन ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी प्लेट आदि अन्य सेवाओं में सुविधा होगी। अब तक चालान पेंडिंग होने से कार्य नहीं करा पा रहे थे। अब सुविधा के साथ कर सकेंगे। यही नहीं इन चालानों ने प्रवर्तन तंत्र पर भी बोझ बने हुए थे। इनकी वसूली होने की संभावना भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि चालानों में अधिकांश वाहन दो पहिया ही हैं। इन वाहनों पर लगभग 60 लाख से अधिक का जुर्माना था। अब वाहन स्वामियों को चालान की राशि अदा नहीं करना होगी। साथ ही विभाग केा भी पेंडिंग चालान का बोझ खत्म हो गया है।
विज्ञापन

---
वाहनों के लंबित पड़े वर्ष 2017 से 2021 तक के ई-चालान को समाप्त होने की जानकारी हुई है। हालांकि इस संबंध में अब तक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

- विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed