फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   52 people infected with corona, including doctors

चिकित्सक समेत 52 व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Sat, 29 Jan 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
52 people infected with corona, including doctors
ललितपुर। जिले में नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को टीम द्वारा लिए गए 1500 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक चिकित्सक समेत 52 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 468 हो गई है। हालांकि 89 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर संक्रमण से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की गति भले ही धीमी हुई हो, लेकिन टीम द्वारा लिए जा रहे सैंपल की जांच रिपोर्ट में लगातार नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। कोविड से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करें। मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1500 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इसमें आरटीपीसीआर किट से 534 व एंटीजन किट से 966 सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 39 व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 13 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में एक चिकित्सक, शहर के मोहल्ला सिविल लाइन, आजादपुरा निवासी सात, गांधीनगर निवासी छह, पिसनारी निवासी तीन, तुवन चौराहा, पनारी, सरदारपुरा, पार्श्वनाथ कॉलोनी, नेहरू नगर, तालाबपुरा, चांदमारी निवासी एक-एक और झांसी निवासी दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन किया गया है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 468 है।
शनिवार को टीम द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में 52 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
- डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही सुरक्षा कवच : डीएम
ललितपुर। शनिवार को डीएम आलोक सिंह ने टीकाकरण केंदों का निरीक्षण कर टीमों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने और टीकाकरण कराने की अपील की।

निरीक्षण में ब्लॉक जखौरा के ग्राम नदनवारा स्थित प्राथमिक विद्यालय नदनवारा व बांसी स्थित परिवार कल्याण उपकेंद्र में कोविड टीकाकरण चल रहा था। यहां पर स्वास्थ्य कर्मी, विद्यालय की शिक्षिका (वैरीफायर) व अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। निरीक्षण में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, बीएसए रामप्रवेश, एसीएमओ डॉ. जेएस बक्शी, ग्राम प्रधान व निगरानी टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed