{"_id":"5b8d98f442c792465864547b","slug":"51536006388-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
रात बारह बजे तक हुई घरों व मंदिरों में पूजा अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों में भजन कीर्तन के बाद रात्रि में पूजन अर्चन किया। जबकि घरों में देर शाम से ही लोगों ने पूजन किया। घंटा घड़ियालों के साथ बधाईयों का सिलसिला भी चला। नंद के घर जन्मे कन्हैया, गोकुल में बजत है बधैया, आदि गीत व भजन गाकर नंदलाल का जन्मोत्सव मनाया। भगवान श्रीकृष्णस के जन्मोत्सव की तैयारियां एक पखवारे से चल रही थीं। सोमवार को सुबह स्नान ध्यान करते हुए श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और मंदिरों में दिन भर भजन कीर्तन किया गया। श्रीकृष्ण की आराधना के साथ ही कई मंदिरों में आकर्षक झांकियां भी सजाई गईँ। जिले के मुख्य मंदिरों में कन्हैया की झांकियां व झूला सजाया गया। शाम होते ही घरों में घंटा घड़ियालों, शंख, झालर आदि की आवाजों से शहर गुंजायमान हो उठा। हर ओर पूजा भजन हो रहे थे। भगवान का चित्र बुंदेलखंड में जिसे पना कहते हैं, को घरों की दीवारों पर सजाया गया था और घर के लड्डू गोपाल को दही रूपी पंचामृत से नहलाकर, तिलक पूजन कर राखी चढ़ाई गई। इसके बाद खीरा काटकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया। वहीं, मंदिरों में देर रात्रि को भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया और भव्य आरती का आयोजन हुआ। जिसमें नंद के लाल भयो, जैसे भजन आदि गाकर भगवान का आह्वान किया। वहीं पुलिस लाइन में दूसरे दिन भी भिन्न मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद रात्रि में पुलिस लाइन स्थित मुक्तिधाम मंदिर में भव्य झांकियों के बीच महाआरती की गई। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय प्रतीत हो रहा था। पुलिस लाइन में कार्यक्रमों को देखने के लिए जहां काफी भीड़ रही, वहीं मंदिर परिसर में भक्तों की साधना भी खूब देखी गई।