फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   निर्देश: दो महीने में पूरा करें सौभाग्य योजना का लक्ष्य: चीफ

निर्देश: दो महीने में पूरा करें सौभाग्य योजना का लक्ष्य: चीफ

Mon, 03 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
निर्देश: दो महीने में पूरा करें सौभाग्य योजना का लक्ष्य: चीफ
निर्देश: दो महीने में पूरा करें सौभाग्य योजना का लक्ष्य: चीफ
विज्ञापन

कंपनी को दिए सवा सौ टीमें बनाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शासन की महत्वाकांक्षी योजना सहज हर घर बिजली सौभाग्य योजना के तहत दिए जा सभी घरों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जाने की समीक्षा रविवार को सौभाग्य योजना के चीफ अभियंता रामजीलाल ने की। उन्होंने कंपनी विभागीय अधिकारियों को उक्त योजना को दो माह में हर हाल में पूरा कर हर घर को रोशन करने के निर्देश दिए।

जनपद के प्रत्येक गांव और हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए शासन द्वारा करोड़ों रुपये की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत पूर्व में राजीवगांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, जो बाद में दीनदयाल ज्योति ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, आरएपीडीआरपी समेत तमाम योजनाएं से जहां विद्युत ढांचा सुधारने में कराड़ों रुपये लगाए गए हैं, वहीं शहर में वर्तमान में अंडर ग्राउंड विद्युत केबल बिछाने के साथ ही नए मीटर लगाकर विद्युत चोरी रोकने पर अंकुश लगाया जा रहा है। वहीं जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले करीब एक लाख घरों को रोशन करने के लिए शासन द्वारा सौभाग्य योजना से निशुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जनपद में अब तक करीब बारह हजार लोगों को नए कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष अभी भी करीब 88 हजार से अधिक नए कनेक्शन दिए जाने बाकी हैं। जबकि सौभाग्य योजना के तहत नए कनेक्शन के लिए पावर कार्पोरेशन द्वारा जनपद में ट्रांसरेल कंपनी को जिम्मा भी सौंपा गया है। उक्त कंपनी द्वारा वर्तमान में 41 टीमें गठित करते हुए सौभाग्य योजना के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। लेकिन इतनी कम टीमों से लक्ष्य तक पहुंचने में काफी समय लग सकता है। रविवार को सौभाग्य योजना के चीफ अभियंता रामजीलाल विद्युत खंडीय कार्यालय प्रथम आए और उन्होंने अधीक्षण अभियंता के साथ अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर सौभाग्य योजना से दिए जा रहे कनेक्शनों की समीक्षा की। उन्होंने कंपनी से भी सौभाग्य से दिए जा रहे कनेक्शनों की प्रगति पूछी, जिस कनेक्शनों की संख्या कम होने पर तेजी के साथ कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी को पूरे जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष कनेक्शन देने के लिए टीमें बढ़ाते हुए करीब सवा सौ टीमें गठित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने मीटर स्टोर में जाकर मीटर आदि उपकरण की स्थिति देखी, ताकि 88 हजार लोगों को विभाग द्वारा आसानी से कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकें। बैठक में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता आकाश सचान, उपखंड अधिकारी जगदीश प्रसाद, उपखंड अधिकारी तालबेहट वीरेंद्र कुमार, अवर अभियंता विनय साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed