फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   घरों के अंदर नहीं रहेगा कोई मीटर, अभियान शुरु

घरों के अंदर नहीं रहेगा कोई मीटर, अभियान शुरु

Wed, 14 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
घरों के अंदर नहीं रहेगा कोई मीटर, अभियान शुरु
घरों के अंदर नहीं रहेगा कोई मीटर, अभियान शुरु
विज्ञापन

ललितपुर।
अब जिले में घरों के अंदर कोई भी विद्युत मीटर नहीं रहेगा। विद्युत विभाग द्वारा आला अधिकारियों के निर्देश पर वसूली अभियान से हटकर सिर्फ घरों से मीटर बाहर करने का अभियान शुरू कर दिया है। दो दिन में अभी कुल 54 विद्युत मीटर विभाग द्वारा शहर में अभियान चलाकर घरों से बाहर कर दिए हैं।

विद्युत विभाग द्वारा विद्युत चोरी रोकने और हर महीने विद्युत राजस्व भुगतान करने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर हर महीने अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अब चीफ अभियंता के निर्देश पर शहर में अंदर लगे मीटरों को हर घर से बाहर करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीमों द्वारा घरों से मीटर बाहर करने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। शहर में यह टीमें अवर अभियंता पंकज मौर्य और अवर अभियंता मोहित सोनी की देखरेख में कार्य कर रही हैं। टीमों द्वारा मीटर रीडरों की मदद से आईडीएफ और डीआर श्रेणी की समस्या को खत्म करने के लिए मीटर बदलने का कार्य शुरू किया गया है। इसके साथ ही चीफ अभियंता के निर्देश पर विभाग द्वारा अब पांच हजार तक के बकाएदारों के भी विद्युत कनेक्शन काटकर राजस्व वसूली की जा रही है। उपखंड अधिकारी अखिलेश कुुमार वर्मा ने लोगों से उक्त अभियान में सहयोग की अपील की है। यह अभियान पूरे महीने भर चलाया जाएगा। हालांकि उन्होंने विद्युत मीटरों में खराबी या बिलों में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए कार्यालय समय में संपर्क करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed