{"_id":"5a74c0294f1c1b87268b7d92","slug":"51517600809-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: ठेकेदार की गोलीमारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: ठेकेदार की गोलीमारकर हत्या
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत बड़ापुरा मोहल्ला निवासी ठेकेदार की तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को तीन गोलियां लगने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी एकत्र कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुहल्ला बड़ापुरा निवासी अनूप सहाय पुत्र रामसहाय उम्र 41 साल शुक्रवार को अपने घर पर थे। इसी दौरान रात साढ़े दस बजे तीन अज्ञात लोग एक बाइक पर सवार होकर उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों ने मृतक की डोरबेल बजाकर उसे बाहर बुलाया। अनूप के बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिये। दो गोलियां पेट में लगीं और एक गोली पीछे की ओर सिर पर लगने से वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता मौके पर पहुंचे और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और हत्यारों की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक सरकारी विभाग में ठेकेदार था।