{"_id":"5a4e85c94f1c1bce6d8b7ecf","slug":"51515095497-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों व नौजवानों को सरकार से मिला धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों व नौजवानों को सरकार से मिला धोखा
Updated Fri, 05 Jan 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों व नौजवानों को सरकार से मिला धोखा
ललितपुर। स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को कठघरे में लेते हुए आरोप लगाया कि सरकारों से जनता को धोखे के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा है। जहां किसानों ने कर्ज माफी में तो नौकरियों के मामले में नौजवानों ने धोखा खाया है। वह तुवन मंदिर ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन में शामिल होने के लिए आए थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में उम्मीद दिखाकर सरकार बनाई है। नौ महीनों के कार्यकाल में सरकार ने कोई बड़ा फैसला नहीं लिया है। इसके विपरीत सरकार ने पूर्व की संचालित तमाम योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने युवाओं ने लैपटॉप, कन्याओं से विद्या धन व महिलाओं से पेंशन छीन ली। जनता यह समझ नहीं पा रही है कि सरकार उनसे क्या चाहती है? अब लोग अखिलेश और योगी आदित्यनाथ की सूझबूझ की समीक्षा कर रहे हैं। इसमें जनता अखिलेश यादव को ठीक पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों को दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। नौजवानों को नौकरियां मिलना तो दूर 50 लाख नौकरियों को खत्म कर दिया गया है। इसी तरह चुनाव में काला धन वापस लाने व पंद्रह लाख हर व्यक्ति के खाते में पहुंचाने का वायदा किया था, जिसे बाद में जुमला बता दिया गया। नगर पालिका परिषद के चुनाव में पार्टी की हार होने के जवाब में कहा कि कमजोरी के कारण हार हुई है। इसकी जल्द ही समीक्षा की जाएगी। हालांकि, उन्होंने चुनाव में भितरघात होने से इंकार किया है। उन्होंने ज्योति सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस मौके पर महेंद्र सिंह यादव, राजेश यादव, ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव सहित कई नेता उपस्थित रहे।