{"_id":"5a46a0894f1c1bb34a8b92b0","slug":"51514578057-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्युत पोल गिरा, पेड़ की टहनियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्युत पोल गिरा, पेड़ की टहनियों में लगी आग
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर विद्युत पोल गिरा, पेड़ की टहनियों में लगी आग
शहर में और भी जर्जर खंभे दे रहे हादसों को न्यौता
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शुक्रवार को दोपहर में बीएसए कार्यालय के सामने एक हाइटेंशन तारों का जर्जर विद्युत खंभा अचानक गिर गया, जिससे इसके तारों से चिंगारियां निकलने से यहां एक पेड़ की टहनियों में आग भी पकड़ गई। देर शाम तक विद्युत पोल को बेल्डिंग करके फिर से लगा दिया गया।
फीडर नंबर एक के अंतर्गत बीएसए कार्यालय के सामने सरकारी कालौनी के किनारे लगा एक हाइटेंशन तारों का विद्युत खंभा जर्जर होने की वजह से शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक तिरछा हो गया। हालांकि इस पर तार कसे होने के कारण यह जमीन पर नहीं गिर सका, लेकिन इसके पास शही लगे एक पेड़ की टहनियां तारों से चिंगारियां निकलने के कारण आग पकड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी, जिस पर विभाग द्वारा इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और लाइनमैन कर्मचारियों को मौके पर भेजकर खंभा ठीक करने का काम शुरु किया गया। हालांकि उक्त फीडर की बिजली आपूर्ति कसाई मंडी के बाद से बंद कर दी गई। देर शाम को उक्त विद्युत खंभा को बैल्डिंग कर फिर से उसी स्थान पर लगाया गया और बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। वहीं तुवन मंदिर पर भी एक जर्जर विद्युत पोल हादसे का न्यौता दे रहा है, यदि विभाग समय से नहीं चेता तो यहां कभी भी यह पोल गिर सकता है और कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।
इनकमिंग ओसीबी मशीन की सीटी बर्स्ट
बाईपास विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) मशीन की सीटी बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बर्स्ट हो गई। इसके चलते रघुनाथपुरा, निवाई व नदनवारा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर विद्युत अवर अभियंता राजकुमार द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करके रात को फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई। लेकिन, उक्त ओसीबी मशीनें लोड नहीं लेने के कारण मात्र एक ही फीडर से आपूर्ति हो पा रही थी। ऐसे में विभाग द्वारा तीनों फीडरों से अल्टरनेट करके बिजली आपूर्ति की गई।