फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ैंडम आधार पर होगी बच्चों के पोषण स्तर की जांच

ैंडम आधार पर होगी बच्चों के पोषण स्तर की जांच

Mon, 23 Oct 2017 02:02 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
ैंडम आधार पर होगी बच्चों के पोषण स्तर की जांच
रैंडम आधार पर होगी बच्चों के पोषण स्तर की जांच
विज्ञापन

ललितपुर।
राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत वजन दिवस अभियान 2017 के लिए नामित सेक्टर प्रभारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें सेक्टर प्रभारियों प्रशिक्षण के दौरान तैयारियों एवं शासन से जारी निर्देशों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि सेक्टर प्रभारी अपने परिक्षेत्र का भ्रमण कर रेंडम आधार पर बच्चों का आयु, वजन एवं पोषण स्तर की जांच करेंगे। डीएम ने बैठक में वजन दिवस को चुनाव अभियान की तरह संपन्न कराने के निर्देश भी दिए।

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम मानवेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी बीएल गुप्ता द्वारा विस्तार से राज्य पोषण के अंतर्गत जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का विकास खंड स्तर पर बैठक कर प्रारूपों एवं वजन तालिका उपलब्ध कराते हुए वजन दिवस अभियान के अंतर्गत 0-5 वर्ष के बच्चों की सूचना तैयार करा ली गई है। वजन दिवस के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां इन्हीं प्रारूपों पर बच्चों का वजन और उनके पोषण स्तर की जानकारियां तैयार करेंगी। जनपद में 02 चरणों में वजन दिवस अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में 24 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक विकास खंड मड़ावरा, महरौनी, विरधा एवं शहर और 27 अक्टूबर को विकास खंड जखौरा, तालबेहट, बार के समस्त 1124 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का वजन कराकर पोषण स्तर का चिह्नाकंन किया जाएगा। वजन दिवस अभियान के अंतर्गत समस्त ग्रामसभाओं/वार्डों के पर्यवेक्षण के लिए एएनएम एवं प्रधानाध्यापकों को पर्यवेक्षक के रूप में विकास खंड स्तर पर 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से खंड शिक्षाधिकारी/बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद को 53 सेक्टर में विभाजित कर जनपद स्तरीय अधिकारियों को वजन दिवस अभियान के पर्यवेक्षण हेतु सेक्टर प्रभारी नामित किया गया है। सेक्टर प्रभारी अपने परिक्षेत्र का भ्रमण कर रेेंडम आधार पर वच्चों का आयु, वजन और पोषण स्तर की जांच करेंगे। डीएम ने कहा कि चुनाव अभियान की तरह ही वजन दिवस अभियान संपन्न कराया जाए। वजन दिवस के दौरान हो रही गतिविधियों की सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष नं. 05176 -272022 पर उपलब्ध कराई जा सकेगी। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जेएस वक्शी, जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी राजपूत, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार , उप निदेशक कृषि प्रसार संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी पीयूष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed