फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अविश्वास प्रस्ताव

अविश्वास प्रस्ताव

Tue, 05 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव
अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन


लीड---
फोटो- 04,05
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में डीएम को सौंपा नोटिस
मड़ावरा। अमर उजाला में प्रकाशित समाचार पर विश्वसनीयता की मुहर लगाते हुए सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। मदनपुर दीवान परिवार के सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा के पुत्र दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 43 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिलाधिकारी को सौंपे गए। इसकी जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। जिलाधिकारी ने नोटिस का परीक्षण कर दो दिन में निर्णय लेने का आश्वासन दिया। प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद अविश्वास कर उलटफेर के कयास लगाए जा रहे थे वैसा ही होता नजर आ रहा है, पहले बिरधा ब्लॉक और अब मड़ावरा ब्लॉक में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। अपने हलफनामे में सदस्यों ने प्रस्ताव में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत मड़ावरा द्वारा अपने पद एवं कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत में भाई-भतीजावाद व्याप्त है और सदस्यों को लगातार अपमानित किया जा रहा है। आरोप है कि क्षेत्र पंचायत द्वारा विकास कार्यों में अपने चहेते ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है। कोई जनहितैषी कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। जैसे पहले ही माना जा रहा था कि मड़ावरा में दीवान परिवार के महाविद्यालय के लोकार्पण के निजी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री समेत राज्य सरकार के दो-दो मंत्रियों का लाव-लश्कर समेत पहुंचना ही किसी बड़े उलटफेर की संभावना को बल दे रहा था। बीजेपी के इन दिग्गजों की अंदरूनी इजाजत भर की देर थी और सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया। अब देखना यह है कि जिलाधिकारी प्रस्ताव की जांच के लिए सदस्यों की परेड कराते हैं अथवा प्रस्ताव स्वीकृत करते हैं। वहीं, दूसरे खेमे में ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप रावत और उनके सहयोगी अविश्वास प्रस्ताव गिराने के लिए क्या तिकड़म लगाते हैं। वैसे अविश्वास प्रस्ताव पेश होते ही क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इसी तरह बार ब्लाक प्रमुख सविता रजक के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। सोमवार को 43 सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जिलाधिकारी को सौंपा। गौरतलब हो कि बार क्षेत्र में कुल 83 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इसमें एक सदस्य की मृत्यु हो जाने के कारण एक सीट रिक्त चल रही है। इस कारण वर्तमान में 82 सदस्य ही हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे 43 सदस्यों ने आरती देवी के पक्ष में और सविता रजक के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव को नोटिस सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed