फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सूखा व गीला कूड़ा लेने को गलियों में चलेंगे रिक्शा

सूखा व गीला कूड़ा लेने को गलियों में चलेंगे रिक्शा

Sat, 17 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
सूखा व गीला कूड़ा लेने को गलियों में चलेंगे रिक्शा

विज्ञापन

गलियों में रिक्शा भेजकर इकट्ठा होगा कूड़ा

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने घरों से निकलने वालेे सूखे व गीले कचरे के उठान के लिए रिक्शा खरीदने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए कंटेनर व डस्टबिन भी खरीदे जा रहे हैं। इसके बाद शहर को साफ सुथरा बनाने में आसानी होगी।
नगर पालिका परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस से सूखे व गीले कचरे को घरों से उठाने की शुरुआत की है। लेकिन, इसमें संसाधनों की कमी आड़े आ रही है, इसे ध्यान में रखकर अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने चौदहवें वित्त आयोग की राशि से साठ रिक्शा व तीस कंटेनर एवं ढाई सौ जोड़े टांगने वाले डस्टबिन ( लोहे के गारमिन) को खरीदने की निविदा निकाली है। इनकी खरीद से जहां घरों से निकल रहा सूखा व गीला कचरा एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से उठाया जा सकेगा, वहीं शहर में जगह-जगह डस्टबिन होने पर कचरा यहां-वहां नहीं फैल सकेगा। उधर, अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि शहर को साफ सुथरा बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शासन ने सूखा व गीला कचरा पृथक करने की योजना बनाई है। इस योजना पर काम प्रारंभ हो गया है। रिक्शा की आपूर्ति होने पर गलियों से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग उठाने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

.......

चिह्नित स्थानों से गायब हो गए प्लास्टिक डस्टबिन
नगर पालिका परिषद ने शहर के विभिन्न वार्डो में स्थान चिह्नित कर प्लास्टिक के डस्टबिन (गारमिन) टांगे थे। इनमें कचरा एकत्रित होने लगा। लेकिन, कुछ महीनों के बाद डस्टबिन गायब होने लगे। कहीं डस्टबिन में जला जलाया कचरा डाल दिया, जिससे कई डस्टबिन आग में पिघल गए तो कई डस्टबिन चटक गए। वर्तमान में एक-दो स्थानों पर ही डस्टबिन दिखाई देते हैं। इस वजह कचरा फिर से नीचे गिरने लगा है। इससे सबक लेते हुए नगर पालिका परिषद ने लोहे के डस्टबिन मंगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed