फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   51 thousand rupees will have to be paid to the person who created ruckus in the village

Lalitpur News: गांव में शराब पीकर हंगामा करने वाले को देना पड़ेगा 51 हजार रुपये

Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
51 thousand rupees will have to be paid to the person who created ruckus in the village
रायपुर, पिपरा गांव में एक पंचायत के माध्यम से समिति का गठन किया गया
विज्ञापन

मंदिर में दान होगी रकम, रुपये नहीं देने पर उस व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा (ललितपुर)। ब्लॉक जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रायपुर, पिपरा में यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर हंगामा करता है, या किसी संभ्रांत व्यक्ति का अपमान करता है, तो उसको 51 हजार रुपये दान के रूप में मंदिर में देना पड़ेगा।
नशा मुक्ति अभियान को सशक्त बल प्रदान करने के लिए रायपुर, पिपरा गांव में मंगलवार को एक पंचायत के माध्यम से सर्व सम्मति से एक समिति का गठन करके प्रस्ताव बनाया गया। जिसमें अगले मंगलवार को यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर हंगामा, उपद्रव करके शांतिभंग करता या किसी संभ्रांत नागरिक, गणमान्य व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। तो सामाजिक दंड के साथ-साथ उसको आर्थिक दंड के रूप में 51 हजार रुपये श्री श्री १००८ बजरंग बली के मंदिर को दान के रूप में देने होंगे।
विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर उस व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही उस व्यक्ति को किसी भी भोज में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। साथ ही समाज में उस व्यक्ति को न कोई स्थान दिया जाएगा और न ही कोई सम्मान दिया जाएगा। इसके बाद भी नहीं मानने पर समिति की तरफ से पुलिस को सौंपकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रस्ताव सर्व सम्मति से पंचायत के माध्यम से पास किया गया। इसका सभी ने स्वागत किया। इसके बाद पंचायत द्वारा लिए गए फैसले का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक और न्याय पालिका सिविल जज ललितपुर को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed