फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   50 smart TVs handed over to council schools

परिषदीय विद्यालयों को सौंपे 50 स्मार्ट टीवी

Wed, 08 Dec 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
50 smart TVs handed over to council schools
ललितपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने विकास भवन सभागार में 50 स्मार्ट टेलीविजन का वितरण किया।
विज्ञापन

यह स्मार्ट टीवी बजाज एनर्जी समूह की ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी द्वारा बीस लाख की लागत से उपलब्ध कराए गए हैं। डीएम ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ है। इस दौर में डिजिटल माध्यम पढ़ाई का सबसे अच्छा साधन है।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है, इससे शिक्षकों को पढ़ाने के लिए डिजिटल मंच प्राप्त होगा। साथ ही स्मार्ट क्लास के संचालन से विद्यालय का शैक्षिक वातावरण भी परिवर्तित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए रामप्रवेश ने बताया कि जनपद में कुल 1,354 विद्यालय हैं। इनमें 863 प्राथमिक विद्यालय, 320 उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं 171 कंपोजिट हैं। प्रथम चरण में 500 विद्यालयों को स्मार्ट टीवी से आच्छादित किया गया है एवं द्वितीय चरण के तहत 50 स्मार्ट टीवी का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, पावर जनरेशन कंपनीकी ओर से सीईओ एएन सार एवं एवीपी राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed