फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   46 people found corona infected, one death

46 व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
46 people found corona infected, one death
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
ललितपुर। शनिवार को 46 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। चार अगस्त को इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1594 हो गई है। इनमें 23 की मौत हो चुकी और 1070 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में सात संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक महिला व छह व्यक्ति पॉजिटिव है। मोहल्ला आजादपुरा में चार संक्रमित हैं, जिसमें तीन व्यक्ति व एक महिला कोविड -19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। मोहल्ला गोविंद नगर में दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला खिरकापुरा कालौनी में एक व्यक्ति व एक महिला संक्रमित है। सिविल लाइन में एक युवती व एक व्यक्ति पॉजिटिव है। चौबयाना में एक महिला व एक युवक संक्रमित है। इसके अलावा गल्ला मंडी, गांधीनगर, सिद्दनपुरा, नई बस्ती, नेहरुनगर, चौकाबाग निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बुरागांव निवासी तीन युवकों में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हैड़ी निवासी दो युवक व ग्राम सुकाड़ी निवासी किशोर, ग्राम पठा निवासी, ग्राम सेमरा भागनगर निवासी एक व मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ निवासी एक युवक संक्रमित पाया गया है। उधर, शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति बीते दिनों कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसकी उपचार के दौरान चार अगस्त को जिला अस्पताल में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

1100 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी
कोरोना संक्रमण वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपल ले रहा है। लेकिन रिपोर्ट समय पर नहीं आ पा रही है। यहां पर तीन सितंबर के 520 व चार सितंबर के 580 सैंपल लिए। इस तरह कुल 1100 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 46 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
दो दिन में मिले 12 पॉजिटिव
तालबेहट। नगर में दो दिन में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दो दिन में 248 लोगों के एंटीजन और 171 के आरटीपीसीआर को मिला कर कुल 419 लोगों के नमूने लिए गए। प्रशासन की सख्ती के बावजूद नगर में कोरोना संक्रमण को ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां शुक्रवार को चार लोग पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, शनिवार को उनकी संख्या बढ़ कर आठ हो गई है। जिसमें एक हटवारा निवासी 46 और 27 वर्षीय युवा, ग्राम सभा खांदी के मजरा टेकरी निवासी 26 वर्षीय युुुुुुुुवा, चौबयाना निवासी एक 50 वर्षीय युवक, रानीपुरा निवासी 42 और 28 वर्षीय युवा, हटवारा निवासी एक 80 वर्षीय वृद्धा और चौबयाना निवासी एक 40 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय एक युवक ,सहित चौबयाना निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 10 वर्षीय पुत्री और सात वर्षीय मासूम पाजिटिव मिलें।
फोटो- 25
324 लोगों के लिए गए सैंपल
ललितपुर। शनिवार को शहर में चलाए जा रहे सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर पर 324 व्यक्तियों ने सैंपल देकर जांच कराई। जिसकी जांच रिपोर्ट रविवार को आएगी। सभी को रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं।

नोडल अधिकारी वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमित चतुर्वेदी वरिष्ठ ने तीन स्थानों पर शिविर लगाया, जिसमें बस स्टैंड पर 44 व्यक्तियों ने सैंपल दिए, कोतवाली के सामने स्थित रैन बसेरा से 15 लोगों ने, रेलवे स्टेशन पर शिविर में 46 सैंपल लिए गए। वहीं, मोबाइल टीम ने 128 और जिला अस्पताल में 91 सैंपल लिए गए। इस तरह कुल 324 सैंपल लिए गए है। जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed