फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   45 lakhs recovered from those who never pay bills

Lalitpur News: कभी न बिल चुकाने वालों से वसूले 45 लाख

Fri, 14 Feb 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
45 lakhs recovered from those who never pay bills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। बिजली विभाग अंतर्गत 44 हजार नेवर पेड उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया है। नेवर पेड से आशय है कि इन उपभोक्ताओं ने जब से बिजली कनेक्शन लिया, तब से अब तक कभी भी बिलों का भुगतान नहीं किया। विभाग ने ओटीएस योजना में अब तक ऐसे 4028 उपभोक्ताओं से 45 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया है। बाकी उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर भुगतान के लिए उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

जनपद में एक लाख 16 हजार विभिन्न श्रेणी के बिजली उपभोक्ता हैं। इन पर करोड़ों रुपये बकाया है। ओटीएस योजना लागू होने पर विभाग ने लंबे समय तक भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की। इसके बाद नेवर पेड वाले उपभोक्ताओं की लिस्ट बनाई। विभाग को नेवर पेड वाले लगभग 44 हजार 202 उपभोक्ता मिले, जिन पर 155 करोड़ रुपये की बकायेदारी थी। विभाग द्वारा ऐसे नेवरपेड 4028 उपभोक्ताओं से 45 लाख रुपये का विद्युत राजस्व जमा कराया गया। इस प्रकार 9.11 फीसदी उपभोक्ताओं से ही ओटीएस योजना के दौरान अब तक राजस्व वसूला गया है। इनमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत नेवरपेड 17 हजार 919 उपभोक्ताओं पर 56 करोड़ बकायेदारी चल रही थी, लेकिन इस ओटीएस योजना में अब तक खंड प्रथम द्वारा 938 नेवरपेड उपभोक्ताओं से 18 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया है। जबकि खंड द्वितीय के अंतर्गत नेवरपेड 26 हजार 283 उपभाेक्ताओं पर 100 करोड़ 46 लाख का राजस्व बकाया चल रहा था, जिस पर विभाग द्वारा 3090 नेवरपेड उपभोक्ताओं से 27 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया गया है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के पास ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए दो दिन का ही समय रह गया है। इसके बाद विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को खोजकर बकाया अदा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी बिल अदा नहीं करने पर विभाग द्वारा सख्ती से राजस्व वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::
वर्जन
नेवरपेड उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उनसे राजस्व वसूली की जा रही है। उपभोक्ता ब्याज माफी की ओटीएस योजना में भी लाभ लेकर बिलों की अदायगी कर कार्रवाई से बच सकते हैं। - राजीव कालरा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed