फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   44 more companies signed agreement for investment in Jhansi

Lalitpur News: झांसी में निवेश के लिए 44 कंपनियों ने और किया करार

Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
44 more companies signed agreement for investment in Jhansi
झांसी। तीन माह के भीतर झांसी में निवेश के लिए 44 और कंपनियां आगे आईं हैं। यह कंपनियां यहां 35 हजार करोड़ से अधिक का निवेश करेंगी। इसके लिए कंपनियों की ओर से एमओयू साइन कर सरकार से करार कर लिया गया है।
विज्ञापन

फरवरी माह में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसमें झांसी के लिए 216 कंपनियों ने एमओयू साइन किए थे। इन कंपनियों की ओर से एक लाख चालीस हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव दिए गए थे। यह सिलसिला अब भी लगातार जारी है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद पिछले तीन माह के भीतर 44 कंपनियों की ओर से झांसी में निवेश के प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। सभी के प्रस्तावों का परीक्षण किया जा चुका है, जिसमें सबकुछ सही पाए जाने पर सरकार ने कंपनियों से एमओयू साइन कर लिया है। यह कंपनियां यहां 35 हजार करोड़ से अधिक का निवेश करेंगे।
विज्ञापन


प्रस्तावों धरातल पर उतारेगी हाईपावर कमेटी
झांसी। झांसी के लिए मिले निवेश के प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक हाईपावर कमेटी जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई का गठन किया गया। कमेटी में सीडीओ, पुलिस अधीक्षक, एडीएम (वित्त एवं राजस्व), उपायुक्त उद्योग, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक निबंधक स्टांप समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस कमेटी पर कंपनियों को अपनी इकाई स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने व विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलाने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा उद्यमियों की अन्य समस्याओं का समाधान भी कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट सीधे शासन को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद झांसी में निवेश के लिए 44 और कंपनियां आगे आई हैं। इन सभी कंपनियों की ओर से एमओयू साइन कर दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनियों की मदद के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एमओयू क्रियान्वयन इकाई का गठन भी किया गया है।
- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed