{"_id":"5fdbbcd78ebc3e3d5a44e29d","slug":"44-lack-rupees-claim-in-durring-corona-time-lalitpur-news-jhs183756356","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में मास्क नहीं पहनने वालों से वसूले 44 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाकाल में मास्क नहीं पहनने वालों से वसूले 44 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोनाकाल में पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर 42115 व्यक्तियों के चालान किए। इनसे 44,85,800 रुपये की धनराशि वसूल की गई। इसकी जानकारी कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में दी गई।
बैठक में सर्वप्रथम विगत 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि आज 1435 टेस्ट किए गए हैं। इस दौरान जनपद में कुल नौ पॉजिटिव केस पाए गए। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि शासन द्वारा कोविड के संबंध में राहत स्वरूप जो भी धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है, उसका किसी भी दशा में दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। कोरोना की जांच करते समय मरीज का स्पष्ट विवरण और सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य लें। जिले में 15 जून से 17 दिसंबर की दोपहर 01 बजे तक धारा 15(3) के अंतर्गत मास्क नहीं पहनने पर 42,115 व्यक्तियों के चालान किये गए, जिनसे 44,85,800 रुपये की धनराशि वसूल की गई। वहीं, धारा 15(5) के अंतर्गत दोपहिया वाहनों पर एक सवारी से अधिक सवारी बैठाने पर 4828 व्यक्तियों का चालान किया गया, जिनसे 12,52,950 रुपये की धनराशि वसूल की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) डॉ. अमित चतुर्वेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार उपस्थित रहे।