फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   4231 farmers got crop insurance claim

Lalitpur News: 4231 किसानों को मिला फसल का बीमा क्लेम

Fri, 08 Mar 2024 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
4231 farmers got crop insurance claim
ललितपुर। वर्ष 2023 में नष्ट फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत व्यक्तिगत दावा करने वाले 4231 किसानों के खातों में क्लेम राशि आ गई है। शेष 1026 किसानों को जल्द ही क्लेम राशि का भुगतान होगा। सर्व में 4743 किसान अपात्र माने गए थे। अधिकारियों का कहना है कि क्रॉप कटिंग के आधार पर जल्द ही अन्य किसानों को बीमा की क्लेम राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष 2023 में खरीफ की फसल कटाई से कुछ दिन पूर्व लगातार बारिश होने से पूरी तरह नष्ट हो गई थी। उड़द, मूंग, सोयाबीन व मूंगफली की फसल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। किसानों ने फसल के नुकसान की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिए थे। किसान संगठनों ने सहायता राशि व बीमा क्लेम का भुगतान किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

लगभग दस हजार किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कंपनी के टोलफ्री नंबर पर शिकायत की थी। इन किसानों ने फसल खराब होने का व्यक्तिगत दावा किया था। बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने सर्वे किया था। इसमें महज 5257 बीमित किसान क्लेम राशि के लिए पात्र पाए गए थे। इनमें 4231 किसानों को 1.42 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। शेष 1026 किसानों को जल्द ही बीमा क्लेम राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फैक्ट फाइल
- व्यक्तिगत दावा करने वाले किसानों की संख्या 10000
- सर्वे में पात्र पाए गए किसानों की संख्या - 5257
- क्लेम मिलने वाले किसानों की संख्या - 4231
- 4231 किसानों को मिली क्लेम राशि - 1.42 करोड़
---
व्यक्तिगत दावा करने वाले 5257 किसानों के सापेक्ष 4231 को क्लेम राशि का भुगतान हो गया है। शेष 1031 किसानों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
- बसंत कुमार दुबे, उप निदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed