{"_id":"4b311ab9d5e4ce417e8e9ff7c7be8ff8","slug":"416-members-will-elect-the-village-head-and-5190-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"416 ग्राम प्रधान व 5,190 सदस्यों का होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
416 ग्राम प्रधान व 5,190 सदस्यों का होगा चुनाव
ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन पत्र जमा करने के पहले दिन ब्लाकों में ज्यादा भीड़ नहीं रही। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 416 ग्राम प्रधान और 5,190 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम डा. रूपेश कुमार ने बताया कि चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के पहले चरण में 28 नवंबर को ब्लाक मड़ावरा और महरौनी में चुनाव होंगे। मड़ावरा ब्लाक में कुल ग्राम पंचायतें 65 हैं और यहां पर ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 789 है।
महरौनी ब्लाक में 66 ग्राम प्रधान चुने जाएंगे, जबकि यहां पर ग्राम पंचायत सदस्यों की 808 है। दूसरे चक्र में बार और तालबेहट ब्लाक में एक दिसंबर को चुनाव होंगे। बार ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 788 है और ग्राम प्रधानों की संख्या 62 है। इसी तरह तालबेहट ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 702 है और ग्राम प्रधानों की संख्या 54 है।
विज्ञापन
तीसरे चरण में ब्लाक बिरधा में पांच दिसंबर को मतदान होगा। बिरधा ब्लाक में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 83 तथा ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 1,015 है। चौथे और अंतिम चरण में जखौरा ब्लाक में नौ दिसंबर को चुनाव होगा। यहां ग्राम पंचायतों की संख्या 86 है तथा ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या सबसे अधिक 1,088 है।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कंट्रोल रूम को लेकर कुछ गड़बड़ियां थीं, लेकिन इस बार कंट्रोल रूम को अपडेट किया जाएगा और लोगों को सही जानकारी समय पर दी जाएगी। इस मौके पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे मौजूद रहे।