{"_id":"5bbe6616867a5528355383f7","slug":"41539204630-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: स्वागत द्वार गिरने से मजदूर की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: स्वागत द्वार गिरने से मजदूर की मौत, लगाया जाम
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वागत द्वार गिरने से मजदूर की मौत, लगाया जाम
स्वागत द्वार की छत गिरने से मजदूर की मौत
ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विरधा/ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत विरधा स्थित हाइवे पर सतरवांस गांव जानेच वाली सड़क पर बन रहे स्वागत द्वार की छत टूटकर गिर जाने से काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने के चार घंटे बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाली तहसील अंतर्गत विरधा कस्बे के पास हाइवे से सतरवांस गांव की ओर जाने वाली सड़क पर स्वागत द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। मंगलवार को स्वागत द्वार की छत बनाई गई थी। बुधवार की दोपहर बाद वहां काम कर रहे मजदूर मसौराकलां गांव निवासी रामसहाय (50) पुत्र गजाधर राय ने एक लकड़ी का पत्थर ठीक करने की कोशिश की। इसी दौरान छत उसके ऊपर ही गिर गई। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद भी करीब चार घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगाना शुरू कर दिया और पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहने से हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।