{"_id":"5b6b50f94f1c1b61508b7d37","slug":"41533759737-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में की गई हदबंदी को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में की गई हदबंदी को लेकर किया मंथन
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में की गई हदबंदी को लेकर किया मंथन
ललितपुर। जिला कुशवाहा समाज की एक बैठक बुुधवार को आयोजित की गई, इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में की गई हदबंदी को लेकर मंथन किया गया और इसमें होने वाली अनियमितताओं के संबंध में आगे की रणनीति पर विचार किया गया। बताया गया कि गत छह अगस्त को इसके संबंध में डीएम को एक ज्ञापन दिया गया था, इसके संबंध में कोई संतोषजनक प्रगति न होने पर आगे की रणनीति के अनुसार धरना-प्रदर्शन, क्रमिक अनशन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त किसानों की समस्याओं पर भी विचार किया गया। जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये व गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली पर भी विचार किया गया। बैठक में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक सुमनदेवी कुशवाहा, पूर्व नपाध्यक्ष नीलम सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा शकुंतला कुशवाहा, भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा/जिलाध्यक्ष बसपा कैलाश नारायण कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, जन अधिकारी पार्टी की प्रदेश सचिव वंदना मेहतो, रामस्वरुप कुशवाहा, जिला बार संघ अध्यक्ष कांशीराम कुशवाहा, पूर्व विधायक प्रत्याशी बसपा संतोष कुशवाहा उपस्थित रहे।