{"_id":"5a0219784f1c1b97678b9e9d","slug":"41510087032-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौनी नामांकन खबर आठ पचास पर प्राप्त हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौनी नामांकन खबर आठ पचास पर प्राप्त हुई
Updated Wed, 08 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिये भरे गये कुल 11 पर्चे
सपा और भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन में दिखाया दमखम
महरौनी। नगर पंचायत महरौनी के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत आखिरी दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन आए। इनमें भाजपा,सपा,कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के साथ एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन जमा हुआ। इस तरह से अभी अध्यक्ष पद के लिये अब कुल 11 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी जताई है। वहीं नगर के सभी दस वार्डों से सदस्य पद हेतु कुल 71 प्रत्याशियों के नामांकन भरे गए।
अध्यक्ष पद हेतु मंगलवार को सपा प्रत्याशी पवन मोदी, भाजपा प्रत्याशी संजीव जैन सर्राफ, कांग्रेस प्रत्याशी रहीस खां मंसूरी और निर्दलीय प्रत्याशी संजय पांडेय भारत के नामांकन दाखिल हुए। इसके पूर्व कृष्णा सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, दुष्यंत बडौनियां, डा.हरगोबिन्द राय, लालाराम बाजपेयी, हसन मुहम्मद खान अपने पर्चे विगत दिनों दाखिल कर चुके हैं। वहीं सदस्य पद हेतु मंगलवार तक 71 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की। इनमें से कुछ प्रत्याशियों ने दो और तीन सेट में भी रिटर्निंग आफीसर धीरेन्द्र प्रताप व एआरओ अभिषेक कुमार के समक्ष अपने नामांकन जमा किए।
-
फोटो- 25
भाजपा प्रत्याशी संजीव सर्राफ ने भरा नामांकन
महरौनी। नगर पंचायत महरौनी के चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी संजीव जैन सर्राफ ने जलूस के साथ पहुंचकर नामांकन भरा। इसमें पार्टी के स्थानीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मुख्य रूप से प्रदेश सरकार के मंत्री व क्षेत्रीय विधायक मनोहर लाल पंथ भी शामिल रहे और प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा।
विज्ञापन
-
फोटो- 26
सपा प्रत्याशी पवन मोदी ने भरा परचा
महरौनी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु इस बार के चुनाव में सपा से टिकट लेकर पवन मोदी ने मंगलवार को अपने पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अपने नामांकन का दूसरा सेट जमा किया। इस मौके पर नामांकन जमा करने के लिये प्रत्याशी का नगर में जलूस निकला। स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं व जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रमुख रूप से मौजूद एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी.निरंजन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।