{"_id":"59ff65874f1c1bd9538bb2fb","slug":"41509909895-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसीबी मशीनों के लिए एक्सईएन ने दोबारा मांगा एस्टीमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसीबी मशीनों के लिए एक्सईएन ने दोबारा मांगा एस्टीमेट
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मशीनों के लिए दोबारा मांगा स्टीमेट
चार माह पूर्व बनाए स्टीमेट पर नहीं हुई कार्रवाई
खराब ट्रिपिंग सिस्टम से कई बार फट चुकी मशीनें
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बाईपास विद्युत सब स्टेशन पर पुरानी प्रणाली की खराब ट्रिपिंग सिस्टम वाली ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) मशीनों को बदलने के लिए एक्सईएन ने दोबारा से स्टीमेट मांगा है। करीब चार माह पूर्व मशीनें बदलने के लिए विभाग द्वारा स्टीमेट तो बनाया गया, लेकिन अब तक नई मशीनें मंगाने के लिए कार्रवाई नहीं हो सकी है। मशीनों के खराब ट्रिपिंग सिस्टम की वजह से यहां कई बार मशीनें जोरदार धमाके के साथ फट चुकी हैं।
बाईपास स्थित 33 बिजली सब स्टेशन पर पुरानी प्रणाली की ओसीबी मशीनों की स्थिति काफी दयनीय चल रही है। इसके चलते यहां आए दिन मशीनों में धमाके होते रहते हैं और घंटों बिजली आपूर्ति बाधित बनी रहती है। यहां स्थापित इन मशीनों का ट्रिपिंग सिस्टम काफी खराब है। इसके तहत हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट होने की स्थिति में मशीनें ट्रिप नहीं होती हैं, मशीनें यहां तैनात एसएसओ द्वारा बंद की जाती हैं और इसमें यदि कुछ ही पलों की देरी होती है तो यहां स्थापित मशीनों में ब्लास्ट हो जाता है। इसके चलते अवर अभियंता द्वारा करीब चार माह पूर्व नई प्रणाली की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीन (वीसीबी) मंगाने के लिए स्टीमेट बनाया था। हालांकि यहां इन मशीनों के बदलने के लिए कई वर्षों से मांग की जा रही है, लेकिन स्टीमेट बनाने के बाद भी मशीनों को नहीं बदला जा सका है। गत दिवस शनिवार को एक निवाई फीडर के करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने बाइपास विद्युत सब स्टेशन का घेराव करते हुए ताला जड़ दिया था और 105 गांवों की बिजली बंद करा दी थी। साथ ही जमकर हंगामा भी किया था। इस पर पुलिस और अधिशासी अभि यंता ने पहुंचकर हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत कराया। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित मशीनों का जायजा लिया और उक्त ओसीबी मशीनें बदलकर नई वीसीबी मशीनें बदलने के लिए स्टीमेट बनाने के बारे में पूछा, इस पर चार माह पूर्व स्टीमेट बनाकर चीफ अभियंता कार्यालय भेजने की बात से अवगत कराया। अधिशासी अभियंता ने एक बार फिर से विद्युत अवर अभियंता से उक्त फीडरों पर नई मशीनें मंगाने के लिए स्टीमेट मांगा है। स्टीमेट पास होते ही नई मशीनें स्थापित की जाएंगी।