फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लोक शिक्षा केंद्रों पर पुस्तकालय खुलने का हुआ रास्ता साफ

लोक शिक्षा केंद्रों पर पुस्तकालय खुलने का हुआ रास्ता साफ

Thu, 20 Jul 2017 01:42 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
लोक शिक्षा केंद्रों पर पुस्तकालय खुलने का हुआ रास्ता साफ
लोक शिक्षा केंद्रों पर खुलेगा पुस्तकालय
विज्ञापन

ललितपुर।
साक्षर भारत मिशन योजना के तहत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों पर संचालित लोक शिक्षा केंद्रों पर पुस्तकालय स्थापित कराने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने बीते माह में पुस्तकों की आपूर्ति करा दी थी, लेकिन पुस्तकों का सत्यापन नहीं हो पाने के कारण पुस्तकें केंद्र पर नहीं पहुंच सकी। बृहस्पतिवार को डीएम द्वारा गठित पांच सदस्यीय टीम पुस्तकों का सत्यापन करेगी।
ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को साक्षर बनाने के लिए साक्षर भारत मिशन योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत जनपद के समस्त छह विकासखंड क्षेत्रों में स्थित ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित हो रहे प्राथमिक विद्यालय में लोक शिक्षा केंद्र खुले हुए है। इन केंद्रों पर तैनात महिला व पुरुष प्रेरकों द्वारा असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए पाठ पढ़ाया जाता है। भारत सरकार ने इस सत्र से समस्त लोक शिक्षा केंद्रों पर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए पुस्तकालय स्थापित कराने का निर्णय लिया है। इसके क्रम में जनपद में संचालित समस्त 340 लोक शिक्षा केंद्रों पर पुस्तकालय स्थापित कराने के लिए शासन ने बीते जून माह में विभाग को पुस्तकेें उपलब्ध करा दी थीं। लेकिन पुस्तकों का सत्यापन नहीं हो पाने के कारण पुस्तकालयों का शुभारंभ नहीं हो पा रहा था। अब बहुत जल्द ही पुस्तकालयों का शुभारंभ हो जाएगा, क्योंकि डीएम मानवेंद्र सिंह द्वारा पुस्तकों के सत्यापन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर पुस्तकों का सत्यापन करेगी और उसके बाद पुस्तकों को केंद्रों पर भेजा जाएगा। डीएम के निर्देशन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समेटी के सदस्यों को पत्र भी जारी कर दिए हैं। इस सत्यापन कमेटी में उप जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, डायट की वरिष्ठ प्रवक्ता कीर्ति शुक्ला, राजकीय पुस्तकालय अध्यक्ष अमित शुक्ला समेत खुद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार व जिला समन्वयकों में नाजिर बेग, अभिलाषा जैन, मीना यादव आदि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक केंद्र पर होंगी 91 पुस्तकें
जिले के समस्त छह विकासखंड स्तर पर 340 लोक शिक्षा केंद्र हैं। इनमें प्रत्येक केंद्र के लिए शासन द्वारा 91 पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें योग द्वारा स्वास्थ्य, उपनिषदों की ग्रंथ अकादमी, आधार कार्ड का महत्व, ज्ञान विज्ञान एजुकेशन, रोचक कहानियां, कृषि, स्वच्छता, घरेलू चिकित्सा, पशुपालन सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 91 तरह की पुस्तकों की आपूर्ति हुई है। इन पुस्तकों के अध्ययन से साक्षरों को नई-नई जानकारी मिल सकेगी, साथ ही उनमें पढ़ने की रुचि भी पैदा होगी। गौरतलब है कि बार विकासखंड क्षेत्र में 55, मड़ावरा क्षेत्र में 51, जखौरा क्षेत्र में 68, महरौनी क्षेत्र में 55, बिरधा क्षेत्र में 64 और तालबेहट क्षेत्र में 47 केंद्र संचालित हो रही है और इन्हीं केंद्रों पर पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकों के सत्यापन के लिए डीएम द्वारा कमेटी गठित की गई है। जो बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे कार्यालय पहुंचकर पुस्तकों का सत्यापन करेगी। इसके बाद पुस्तकों को केंद्रों पर भेज दिया जाएगा।
- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed