{"_id":"593ac1ba4f1c1bc6568b456b","slug":"41497022906-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री की पत्रकार वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री की पत्रकार वार्ता
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
250 करोड़ रुपये से होगा जिले का विकास
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद के लिए विकास के लिए जिला योजना समिति की बैठक में 250 करोड़ से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति दे दी गई है।
जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि किसानों को केंद्र में रखते हुए विकास योजनाएं बनाई गई हैं। बारिश में नदियों के उफनाने से जिला मुख्यालय से कटने वाले गांवों के लिए विभिन्न नदियों पर चार पुल बनाए जाएंगे।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में रोजगार कार्यक्रमों के लिए 83 करोड़ 45 हजार 70 हजार रुपये के लिए व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में 3887 आवास बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए 46 करोड़ 28 लाख 15 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा बताया कि इस वर्ष जिले में चार पुल बनाए जाएंगे और सड़कों की मरम्मत व कुछ नई सड़कें भी बनाई जाएंगी। इसके लिए जिला योजना समिति में 20 करोड़ 97 लाख 69 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को केंद्रित करते हुए योजनाएं बनाई गई है। किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 16 लाख 39 हजार 754 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसके लिए किसानों के खाते में 15 लाख 33 हजार 999 रुपये किसानों के खाते में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
पिछली समीक्षा बैठक के बाद हुए सुधारों पर बताया कि पहले से सुधार है। विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार के बताए समय से पहले ही ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने 946 किलोमीटर के सापेक्ष 528 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया है। मंडी समिति ने 131 किलोमीटर के सापेक्ष 41 किलोमीटर की सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया है। इसके अलावा बताया कि किसानों को खरीफ फसल के बीज मुहैया करवाने के लिए विकास खंड स्तर पर खरीफ गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत किसानों के लिए खरीफ फसलों के बीच 90 प्रतिशत सब्सिडी पर मुहैया करवाए जाएंगे। सरकार के पास बीज और खाद का भरपूर भंडार है। मृदा परीक्षण के लिए किसानों को उच्च मशीनों से जांच के लिए 45 जिलों में एसएस मशीनें भेजी गई हैं। जुलाई तक यह मशीन ललितपुर जिले के लिए भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। ललितपुर में स्टाफ के अभाव में बंद पड़ा कृषि अनुसंधान केंद्र के लिए जल्द ही स्टाफ उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया है। मप्र के किसानों की हत्या और उनके हिंसक प्रदर्शन के संबंध में बताया कि मप्र सरकार ने किसानों के हित में काम किया है। विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह कर राजनीतिक षड़्यंत्र कर रही हैं। इस कारण ही मप्र सरकार ने किसानों को अब तक की सबसे बड़ी सहायता राशि दी है।
विज्ञापन
- जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दी स्वीकृति
- बारिश में जिला मुख्यालय से कटने वाले गांवों के लिए नदियों पर बनेंगे चार पुल