फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   41 infected found in 3076 investigations in 24 hours

चौबीस घंटे में 3076 की जांच में मिले 41 संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
41 infected found in 3076 investigations in 24 hours
ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण की गति बढ़ती जा रही है। बुधवार को टीम द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच में 41 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते संक्रमण से एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 239 पहुंच गई है। साथ ही 23 मरीजों का होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर संक्रमण से मुक्त किया गया है। बढ़ते संक्रमण से रिकवरी दर भी घटकर 97.19 पहुंच गई है।
बुधवार को टीम द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच में शहर के मोहल्ला नईबस्ती गांधीनगर निवासी छह, न्यायालय परिसर में एक, शहर कोतवाली में एक, सिविल लाइन व आजादुपरा निवासी चार, वसुंधरा कॉलोनी व तालाबपुरा निवासी तीन-तीन, नेहरूनगर, वंशीपुरा, रामनगर निवासी दो-दो, मोहल्ला पुरानी बजरिया, इलाइट चौराहा, तुवन चौराहा, लक्ष्मीपुरा, बाहुबलि नगर, नदीपुरा निवासी एक-एक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के ग्राम सिरसी व बनौली, बिरधा के धौर्रा, मडावरा के ग्राम धौरी सागर, बम्हौरी, तालबेहट व आलापुरा निवासी एक-एक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बीते दिनों के आरटीपीसीआर किट से जांच को भेजे गए 2753 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। बढ़ते संक्रमण से रिकवरी दर घटकर 97.19 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed