{"_id":"5f455fc28ebc3e3cbb4e057a","slug":"400-exmination-in-two-days-taldehate-news-jhs1746825159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में हुई 400 जांचे, एक पॉजिटिव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में हुई 400 जांचे, एक पॉजिटिव मिला
विज्ञापन
तालबेहट। सोमवार और मंगलवार को लगभग 400 जांचे हुई, जिसमें मात्र एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला।
विगत दिनों नगर एवं आसपास के सैन्य क्षेत्र में कोराना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से जनता में काफी दहशत थी। वहीं, मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन भी चिंतित नजर आ रहा था। लेकिन दो दिन नगर की जनता के लिए काफी राहत प्रदान करने वाले रहें। दो दिन में मात्र एक युवक पॉजिटिव मिला।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 नितिन कंसौरिया ने बताया कि सोमवार को कुल 90 एंटीजन और 90 आरटी पीसीआर को मिला कर 180 लोगों के नमूने लिए गए। जिसमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिला था। जबकि मंगलवार को 113 एंटीजन और 100 आरटीपीसीआर को मिला कर 213 में नगर तालबेहट निवासी एक 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला।