फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   39 leaved dled exam

उन्तालीस ने पहले दिन छोड़ी डीएलएड परीक्षा

Fri, 06 Nov 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
39 leaved dled exam
राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में डीएलएड बीटीसी की परीक्षा देने जाती छात्राएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में डीएलएड (बीटीसी) परीक्षा शुरू हो गई है। प्रथम पाली में 39 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहला पेपर वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा का रहा। दूसरा पेपर प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास का रहा। इसमें पंजीकृत 453 में से 39 ने पेपर छोड़ दिया है। 414 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत परीक्षार्थियों को गेट पर मास्क व सैनीटाइजर दिया गया और सभी विद्याथियों को अपनी- अपनी कक्षाओं में सोशल डिस्टेनस के साथ बैठाया गया है।

इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम मलिक, पर्यवेक्षक के तौर पर डायट कॉलेज से वरिष्ठ प्रभारी प्रवक्ता उमा चौबे, इनके अलावा जमील अहमद खान, संजीव वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा उनकी टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि छह नवंबर को तीन पेपर हैं। प्रथम पाली में विज्ञान, द्वितीय पाली में गणित व तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। इसी प्रकार सात नवंबर को प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed