फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   3421 sample examine, no corona found

3421 सैंपल की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित

Fri, 27 Aug 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
3421 sample examine, no corona found
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। बृहस्पतिवार को कोरोना से राहत रही। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 3,421 लोगों के सैंपल लिए गए। इनकी जांच में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया।
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा लगातार अलर्ट बना हुआ है। सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से सैंपल लेकर जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने 3421 व्यक्तियों के नमूना कोविड जांच को लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 1880 सैंपल और एंटीजन किट से 1541 सैंपल लिए गए। एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। साथ ही आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 12,708 है। इनमें 128 की मौत हो चुकी और 12,576 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में चार संक्रमितों का उपचार चल रहा है, जो एक्टिव हैं। बीते दिनों कोविड जांच को भेजे गए आरटीपीसीआर के 3974 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमण की रिकवरी दर 98.96 बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed